Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

DM ने मारे भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ तो BJP ने कहा JNU का वाइरस MP में आ गया 

MP-BJP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: हाल में मध्य प्रदेश के राजगढ़ की डीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारा था जिसे लेकर कल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कलेक्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि  जेएनयू का वायरस मध्य प्रदेश में आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोई रसगुल्ला नहीं हैं जो कोई भी खा जायेगा। 
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सरकार को यह बात आसानी से अहसास करा सकते हैं। उन्होंने सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नीति बंद करना होगी, अन्यथा सरकार इसका परिणाम देखने तैयार रहे। 
इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता के नशे में मदमस्त प्रदेश की कांग्रेस सरकार अहंकार में आकंठ डूबी है। अहंकार रावण और कंस का नहीं रहा, तो किसी और का क्या रहेगा? अत्याचार, अहंकार, भ्रष्टाचार की यह लंका भी नहीं बचेगी!

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी के विरुद्ध नहीं है, यह तो पाकिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आये हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी भाई-बहनों को नागरिकता देने का कानून है। इसके विरोध का क्या औचित्य है? यह मानवीय कानून है, यह लागू होकर रहेगा।  सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज कर डरा नहीं सकती है। झूठ की उम्र तब तक होती है, जब तक सच का सामना नहीं होता है। सच्चाई के सामने प्रदेश की कोंग्रेस सरकार को झुकना ही होगा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: