चंडीगढ़, 1 जनवरी- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आज ही सरकार ने 25 एचसीएस अधिकारियों तबादले किये थे।
हरियाणा अब तक को मिली जानकारी के मुताबिक सयुंक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा (नामित) जितेन्द्र सिंह को हांसी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है तो वहीं, हांसी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह सहरावत को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा नियुक्त किया गया है।
Post A Comment:
0 comments: