Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

-50° तापमान में हरियाणा की अनीता कुंडू ने फहराया अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा 

Anita-Kundu-Haryana-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: तीन बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली हरियाणा निवासी अनीता कुंडू ने  पूरे देश को दिया नए का गिफ़्ट देते हुए कल दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ पर भी तिरंगा फहरा दिया है। अनीता कुंडू ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मुझे आज बेहद ख़ुशी हो रही है कि मैंने हड्डियों को गला देने वाली ठंड(-50°), तेज़ हवाएं, कम ऑक्सीजन आदि अनेकों बाधाओं को पार करते हुए दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ फ़तेह करके एक ओर उपलब्धि अपने देश के नाम करने में क़ामयाबी हांसिल की.आज सुबह 12:05pm पर, 01-01-2020
आपको बता दें कि आकोंकागुआ या आकोंकाग्वा (Aconcagua) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है।  लगभग 100  लोग इस पर्वत को चढ़ने में अपनी जाने गवाँ चुके हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई छह हज़ार नौ सौ 66 मीटर है। यहाँ का तापमान माइनस 50 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। मंजिल पर पहुँचने से पहले अनीता ने ये ट्वीट किया था। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: