Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

UP: मारे गए उपद्रवियों के परिजनों को 5-5 लाख देंगे अखिलेश, प्रियंका की राजनीति को पीछे छोड़ा 

Akhilesh-Yadav-UP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने देश में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया है और तमाम छोटे-बड़े भाजपा नेता लोगों को इस क़ानून के बारे में समझा रहे हैं। जिस वक्त ये कानून पास हुआ उस वक्त अगर ये अभियान चलाया गया होता तो लगभग दो दर्जन लोगों की जान नहीं जाती। क़ानून पास होते ही विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया और लोगों को भड़काया गया जिसके बाद कई शहरों में हिंसा हुई और तमाम लोगों की जान चली गई। सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल हुए। अरबों की सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई।
सत्ता पक्ष विपक्ष पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहा है। अल्प संख्यकों को भड़काया तो गया है। किसी ने भी भड़काया हो और जिसने भी उन्हें भड़काया है वही असली कातिल हैं और उन्होंने ही उनकी जान ली है। उन्हें भड़काने वाले अधिकतर नेता हैं जो कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
अब उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाए जा रहे है कि पहले उन्होंने लोगों को भड़काकर मौत के मुँह में झोंका और अब उनके घरों पर जाकर घड़ियाली आंसूं बहा रहे हैं। अखिलेश यादव ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रूपये देने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि दंगाइयों से मिलकर सारे मुस्लिम वोट तो कांग्रेस लिए जा रही है,इसलिए अखिलेश ने घर बैठे मुस्लिम वोट अपने खाते मे डालने के लिए मुआवाज़े का  टुकड़ा फेक दिया। अखिलेश को लोग ईरान भी जाने की सलाह दे रहे हैं क्यू कि हाल में अमेरिका ने सुलेमानी को ठोंका है। लोगों का कहना है कि सुलेमानी की मौत के बाद कुछ जेहादे दुखी हैं। अखिलेश सुलेमानी के परिवार की मदद करेंगे तो कुछ वोट और बढ़ जाएंगे।

पढ़ें लोगों का क्या कहना है


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: