Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे ज्यादा और सही शिकायत करेगा, उसे इनाम दूंगा- खट्टर 

Manohar Lal inaugurating the 'Ekta Sthal' in the premises of Haryana Police Academy
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चण्डीगढ़, 10 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा सशस्त्र पुलिस कॉम्पलैक्स (एच.ए.पी.) में लाखों रूपये की लागत से तैयार की गई विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं का उदघाटन किया।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक अर्जुन की फाईबर निर्मित प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। आदमकद प्रतिमा में धनुषधारी अर्जुन अपने हाथ में तीर को साधे हुए हैं। प्रतिमा के उदघाटन के बाद खुली जीप में सवार होकर मुख्यमंत्री निकट ही बुद्धा गार्डन पधारे और भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।
प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित इस गार्डन में योगा एवं एक्यूप्रैशर से शरीर को तंदरूस्त किया जा सकता है। गार्डन में एक वृत्त बनाया गया है, जिस पर व्यक्ति नंगे पांव चलकर सतह पर लगाई गई मिट्टी, बजरी, पत्थर, जल व लकड़ी पर से गुजरकर पांव के तलवों के जरिए एक्यूप्रैशर लेकर शरीर में व्यापत कई तरह की व्याधियों को दूर कर सकता है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कॉम्पलैक्स परिसर में ही करीब 40-45 फुट ऊंचाई पर लगाए गए ध्वजों का भी उदïïघाटन किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने निकट ही एक पार्क में स्थापित किए गए एक बड़े पत्थर जिसपर व्यक्ति विशेष में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते अनमोल वचन लिखे गए है , का अनावरण किया।  उन्होंने इस चर्चा के दौरान आज विश्व मानव अधिकार दिवस की याद दिलाई और कहा कि यह दिन मनुष्य के अधिकारों के लिए पूरी दुनिया में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ हर व्यक्ति के कुछ कर्तव्य भी होते हैं, दोनों के समायोजन से ही जीवन शुद्ध होता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते कल यानि सोमवार को एंटी क्रप्शन डे मनाया गया। इसमें सरकार की ओर से एप, टोल फ्री, हैल्प लाईन नम्बर और वैबसाईट सहित कम्यूनिकेशन के सभी तरीको का प्रावधान किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपनी फोटो, विडियो व ऑडियो के साथ इस सुविधा की मदद से शिकायत कर सकता है। सही पाए जाने पर उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत करेगा और वह सहीं होंगी, तो ऐसे व्यक्ति को सार्वजनिक या अकेले में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने समाज में रहने वाले लोगों से आहवान किया कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखें।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस कॉम्पलैक्स में ही एक अन्य पार्क में स्थापित अशोक स्तंभ का उदघाटन  किया।
उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, एडीजीपी एवं हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी.आई.डी. अनिल राव, पुलिस महानिरीक्षक योगेन्द्र नेहरा, उपस्थित थे।  
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: