Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

रंग लाई फरीदाबाद के पंडित जी की मेहनत, राजनीतिक गुरु का बेटा बना सीएम, नीरज शर्मा खुश 

Neeraj-Sharma-MLA-NIT
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- मेहनत रंग लाती है तो इंसान को बहुत खुशी मिलती है। आज हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा बहुत खुश हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि विधायक पद का शपथ लेने के बाद नीरज शर्मा जहाँ रातों में छापेमारी करते दिखे वहीं झारखण्ड का भी चक्कर लगाते रहे क्यू कि नीरज ने राजनीति का क ख , ग झारखण्ड से सीखा है और वो झारखण्ड के धाकड़ सीएम कहे जाने वाले झारखण्ड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के ओएसडी रह चुके हैं और उस समय नीरज शर्मा की उम्र बहुत कम थी लेकिन वो सोरेन के काफी खास हो गए। आज वहां के चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन झारखण्ड के सीएम बनने जा रहे हैं और हेमंत सोरेन नीरज शर्मा के खास दोस्तों में हैं क्यू कि जब नीरज शर्मा शिबू सोरेन के ओएसडी थे तक हेमत उनके साथ ही रहते थे। 

हरियाणा अब तक की जानकारी के मुताबिक झारखंड में अब तक 4 बार सीएम का पद सोरेन परिवार में रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री रहे। वहीं उनके बेटे हेमंत सोरेन एक बार सीएम रह चुके हैं और दूसरी बार उनका सीएम बनना तय है। झारखंड विधान सभा चुनाव 2019 में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन के वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे और गठबंधन हेमंत सोरेन के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। अब झारखंड के अब तक के आए नतीजे और रुझान से यह साफ हो गया है कि 'झारखंड में अबकी बार सोरेन सरकार।'
हेमंत सोरेन सीएम बनने जा रहे हैं। एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि परमसन्देह गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी (पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार) मेरे राजनीतिक गुरु यह मेरा सौभाग्य था कि झारखंड में उनके साथ काम करने का मौका मिला और जिनकी वजह से राजनीतिक क्षेत्र में झारखंड के नाम से जाना गया। श्री हेमंत सोरेन जी  झारखंड में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे परमपिता परमात्मा उनके हाथ में झारखंड सुरक्षित रखे। मैं झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए सभी प्रदेशवासियों को देशवासियों  को हार्दिक शुभकामनाएं। 
आपको बता दें कि कई चरणों में हुए झारखंड के चुनावों में नीरज शर्मा कई बार झारखण्ड गए थे। अब उनकी मेहनत रंग लाई है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: