Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए गए  

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़, 4 दिसंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता ने वर्ष 2019-20 की शेष अवधि के लिए हरियाणा विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं।
       विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा हरियाणा विधानसभा की आवास कमेटी के पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक श्री असीम गोयल, श्री दूड़ा राम, श्री प्रदीप चौधरी व श्री रणधीर सिंह गौलन इस कमेटी के सदस्य होंगे।      
        विधायक श्री हरविंदर कल्याण को सार्वजनिक लेखा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि विधायक श्रीमती किरण चौधरी, श्री दूड़ा राम, डॉ. अभय सिंह यादव, श्री सुधीर कुमार, श्री वरूण चौधरी, श्री मामन खान, श्री जोगी राम सिहाग और श्री नयनपाल रावत कमेटी के सदस्य होंगे।
        विधायक श्री सुभाष सुधा को अनुमान कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्री राव दान सिंह, श्री घनश्याम सर्राफ, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, श्री प्रमोद कुमार विज, श्री अमरजीत ढांडा, श्री अमित सिहाग,श्री सुरेंद्र पंवार और श्री बलराज कुंडू कमेटी के सदस्य होंगे।
        विधायक श्री असीम गोयल सार्वजनिक उपक्रम कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक श्री विनोद भ्याना, श्री लीला राम, श्री श्री राम कुमार गौतम, श्री भारत भूषण बत्रा, श्री राजेश नागर, श्री चिरणजीव राव, श्री कुलदीप वत्स और श्री रणधीर सिंह गौलन इस कमेटी के सदस्य होंगे।
        विधायक श्री ईश्चर सिंह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक श्री मोहम्मद इलियास, श्री जगदीश नायर, श्री बिशम्बर सिंह, श्री लक्ष्मण नापा, श्री सत्य प्रकाश, श्रीमती रेणू बाला और श्री धर्म पाल गोन्दर इस कमेटी के सदस्य होंगे।
        विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान सरकारी आवश्वासन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक श्री कुलदीप बिश्नोई, श्री लक्ष्मण सिंह यादव, श्रीमती निर्मल रानी, श्री सीताराम, श्री शमशेर सिंह गोगी, श्री सुभाष गंगौली, श्री राम करन और श्री सोमबीर सांगवान इस कमेटी के सदस्य होंगे।
        इसी प्रकार, विधायक डॉ. कमल कुमार गुप्ता को अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्री कृष्ण हुड्डा, श्री जगबीर सिंह मलिक, श्री बिशन लाल सैनी, श्री राम कुमार कश्यप, श्री प्रवीन डागर, श्री राम निवास और एडवोकेट जनरल, हरियाणा इस कमेटी के सदस्य होंगे।
        विधायक श्री घन श्याम दास अरोड़ा याचिका कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक श्रीमती गीता भुक्कल, श्रीमती शकुंतला खटक, श्रीमती नैना सिंह चौटाला, श्री दीपक मंगला, श्री संजय सिंह और श्री राकेश दौलताबाद इस कमेटी के सदस्य होंगे।
विधायक श्री दीपक मंगला को स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थानों पर गठित कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि श्री प्रदीप चौधरी, श्री मोहन लाल बदोली, श्री नरेंद्र गुप्ता, श्री संजय सिंह, श्री शिशपाल सिंह, श्री नीरज शर्मा, श्री राम निवास और श्री धर्मपाल गोंदर इस कमेटी के सदस्य होंगे।
जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोकनिर्माण (भवन एवं सडक़ें) कमेटी के लिए विधायक श्री महिपाल ढांडा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्री अभय सिंह चौटाला, श्री जगदीश नायर, श्री आफताब अहमद, श्री धर्मसिंह छौकर, श्री मोहन लाल बदोली, श्री मेवा सिंह, श्रीमती शैली और श्री देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।
विधायक श्रीमती सीमा त्रीखा शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गठित कमेटी की अध्यक्ष होंगी। विधायक श्री राजिन्द्र सिंह जून, श्री गोपाल कांडा, श्री विनोद भ्याना, श्री राम कुमार गौतम, श्री नरेंद्र गुप्ता, श्री बलबीर सिंह, श्री वरूण चौधरी और श्री बलराज कुंडू इस कमेटी के सदस्य होंगे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: