Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

2024 में खड़ी हो जाये खटिया इसलिए कल ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेगी कांग्रेस 

Bad-News-For-Congress-India
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज कर चुकी कांग्रेस का आत्मघाती हमले जारी हैं। कांग्रेस इतनी कमजोर नहीं होती अगर सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना का साथ देती, कांग्रेस इतना कमजोर नहीं होती अगर एयर स्ट्राइक के समय वायुसेना का साथ देती और कांग्रेस आगे भी कमजोर नहीं होती अगर नागरिकता संसोधन क़ानून का साथ देती लेकिन कांग्रेस अपना वोटबैंक देख रही है।
 सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी धरना में बैठेंगी।  कांग्रेस पार्टी उस समय धरना प्रदर्शन करने जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हैं।

हरियाणा अब तक को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स यानी एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के राजघाट में धरना प्रदर्शन करेगी।  कांग्रेस पार्टी का यह धरना प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। अभी हमने कुछ मिनट पहले अपने पाठकों से पूंछा कि इस प्रदर्शन से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान, लगभग 90 फीसदी लोगों का कहना है कि कांग्रेस को नुकसान होगा। हमारे हरियाणा अब तक के फेसबुक पेज पर जाकर लोगों की राय जानें। लोगों की प्रतिक्रियाओं को देख लगता है कांग्रेस कल फिर अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मारने जा रही है।

कांग्रेस को ये राय किसने दी है ये तो पता नहीं चल सका है लेकिन पिछले पांच-सात वर्षों से कांग्रेस को राय देने वाले ही कांग्रेस की भैंस पानी में डुबो रहे हैं। कांग्रेस के तमाम अच्छे नेता और करोड़ों कार्यकर्ता भी अपनी पार्टी से दुखी हैं। हाल में हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए जिन नेताओं ने कांग्रेस का नाम लिया उनकी खटिया खड़ी हो गयी जिन्होंने नाम नहीं लिया वो चुनाव जीत गए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अचानक बड़ी सफलता इसलिए मिली क्यू कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया था।

 राष्ट्रीय कांग्रेस जिन हांथों में है और जो कांग्रेस का मार्गदर्शन कर रहे हैं वही हैं कांग्रेस के असली खलनायक। न प्रियंका गांधी ये बात समझ पा रही हैं न राहुल गांधी और सोनिया जी भी कुछ नहीं समझ पा रही हैं। देश में इन दिनों जो आग लगवा रहे हैं किसी का ताल्लुक बांग्लादेश से है तो कोई अफजल और याकूब मेनन का समर्थक है। कोई बुरहान वानी का समर्थक है। पढ़े लिखे देश में कांग्रेस अनपढ़ों जैसी हरकत कर रही है। शायद जेहादियों के चंगुल में फंस चुकी है। देश के कई ऐसे कार्यकर्त्ता हमने मिले जीना कहना है कि हम अब खुद को कांग्रेसी नेता बताने से डर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हम कोई पोस्ट करते हैं और खुद को कांग्रेस का नेता बताते हैं तो दनादन गालियां मिलने लगती हैं। कांग्रेस के लाखों कार्यकर्त्ता और अच्छे नेता अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के कामकाज से नाखुश हैं। देश के टॉप 5 अमीरों में शामिल हरियाणा के एक बड़े उद्योगपति और पूर्व में कांग्रेस के सांसद रहे नेता का कहना है कि हमने जानबूझकर लोकसभा का टिकट नहीं लिया क्यू कि हमें पता है कि हमारी पार्टी अपनी राह से भटक गई है। हमेशा हमारी तौहीन इस लिए हो रही है कि हम कांग्रेस से जुड़े हैं। आप समझ सकते हैं कि ये नेताजी कौन हैं ,विदेशों में भी इनके विश्वविद्यालय हैं।
देखें आइना हरियाणा अब तक फेसबुक पेज पर
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: