Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

शादी में दावत खाने पहुंचे खट्टर ने राफेल वाले राहुल गांधी को घेरा

Haryana-CM-Manohar-Lal-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र 16 नवम्बर ।राकेश शर्मा- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राफेल मामलें में कांगे्रस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। अब भाजपा देश की जनता को कांग्रेस का झूठ बताना का कार्य करेंगी। इतना ही नहीं भाजपा कांग्रेस का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी करेंगी। भाजपा पार्टी द्वारा इसका शैडयूल भी तय कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पिपली रोड़ पर एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाडवा से पूर्व विधायक डा.पवन सैनी की पुत्री डा. आशिमा व उनके दामाद डा. गौरव(आईएएस)को आशीवार्द देने के लिए विवाह समारोह में पहुंचे।
 उन्होंने नव दम्पत्ति को सुखमय जीवन और लम्बी उम्र का आशीवार्द देते हुए पूर्व विधायक डा. पवन सैनी व परिवार के सभी सदस्यों को विवाह की बधाई दी है। इस विवाह समारोह में नव दम्पत्ति को आशीवार्द देने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, विधायक सुभाष सुधा, विधायक लीला राम गुज्जर,विधायक महिपाल ढांडा, विधायक आसिम गोयल,भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्टï, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री ओपी धनखड, पूर्व विधायक सुभाष बराला, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित अन्य विधायक व हजारों गणमान्य लोग पहुंचे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भले ही राहुल गांधी को सर्वोच्य न्यायालय ने माफ कर दिया हो परन्तु  राहुल गांधी को देश की जनता ने माफ नहीं किया है। राफेल मामले पर माननीय उच्चतम न्यायालय के  निर्णय ने राहुल गांधी के सफेद झूठों का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस निंदनीय झूठ को भाजपा देश की जनता के समक्ष रखेगी ताकि इस तरह की निंदनीय झूठ दोबारा ना दोहराएं जाएं। पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने विवाह समारोह में 2 बार शिरकत करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सभी मंत्रियों,केन्द्रीय मंत्री, सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों सहित हजारों लोगों का पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: