Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भाजपा के चोर उचक्के भी  खुद को बताने लगे मोदी, इसलिए गहरे पानी में डूबने लगीं भाजपा की भैंसें 

BJP-Sps-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- पीएम मोदी का गढ़ गुजरात भाजपा से जाते जाते बचा, उसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ में भाजपा की लुटिया डूब गई और उसके बाद हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव हुए। हरियाणा में जजपा की वैशाखी के सहारे मनोहर लाल चंडीगढ़ पहुँच गए लेकिन महाराष्ट्र में भाजपा का हाथ खाली गया और कल वहां शिवसेना की सरकार बनने जा रही है। अब झारखण्ड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं और यहाँ भी कांटें की जंग होगी। सट्टेबाजों की मानें तो झारखण्ड में भाजपा की राह आसान नहीं है ,गठबंधन वहां भी बन सकता  है और सट्टेबाजों के मुताबिक़ दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार बन सकती है। दिल्ली में केजरीवाल ने अगर कांग्रेस से समझौता किया तो काफी कुछ ठीक होगा वरना भाजपा आगे बढ़ने वाली है क्यू कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोग ज्यादा हैं और सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर वाले फैसले का भाजपा फायदा उठाएगी और भाजपा को फायदा भी मिलेगा। सट्टेबाज केजरीवाल को फ़िलहाल 35 से 40 सीट दे रहे हैं और कांग्रेस केजरी एक हुए तो आंकड़ा 50 भी पहुँच सकता है लेकिन यहाँ राममंदिर इफेक्ट पड़ेगा। ऐसा देश के बड़े सटोरियों का कहना है।

क्यू डूब रही है भाजपा की लुटिया इस बारे में हरियाणा अब तक ने आकलन किया तो हमें जानकारी मिली की भाजपा का हर नेता मोदी के नाम पर चुनाव जीतना चाहता है और चुनाव जीतने के बाद कई नेताओं का पहला  लक्ष्य होता है कि पांच साल में कम से कम 50 करोड़ तो अपनी तिजोरी में जमा ही कर लिए जाएँ। 50 करोड़ तिजोरी में जमा करने के लिए नेता गलत काम करने वाले लोगों को अपना कार्यकर्त्ता बना लेते हैं, अवैध खनन, अवैध निर्माण करवाने वाले अधिकारियों को अच्छा अधिकारी बताते हैं और उनसे मोटा माल लेते हैं। कई नेता तो पुलिस विभाग के अधिकारीयों से भी मंथली बांध लेते हैं। मजबूरन पुलिस विभाग के अफसरों को गलत काम करना पड़ता है।

डंडे से पिटाई करने वाले के ऊपर 307 लगा दी जाती है ताकि ये धारा हटवाने के लिए पीड़ित कम से कम 10 लाख दे ताकि नेता जी को भी 5 लाख रूपये  दिए जाएँ। पुलिस मजबूर है, नेताओं की बात न माने तो जंगली इलाकों में तबादले करवा देते हैं। न चाहते हुए भी पुलिस को कई तरह के गलत काम करने पड़ते हैं।
अब लगभग दो साल बाद देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में भी विधानसभा चुनाव होंगे। यहाँ योगी फिर सीएम बन सकते हैं क्यू कि चुनाव के समय अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा होगा  लेकिन अब यूपी में भी सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है। हाल में हरियाणा अब तक ने मथुरा, अलीगढ़, इटावा, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, रायबरेली, अमेठी, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ जिलों का दौरा किया था। यहाँ के लोगों का कहना था कि अब प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने लगा है। खाने वाले खुलेआम खाने लगे हैं। लोग योगी सरकार के अधिकारीयों से दुखी होने लगे हैं लेकिन योगी के पास अब भी राममंदिर का रामवाण है इसलिए योगी उत्तर प्रदेश में दुबारा लौट सकते हैं। फिर आते हैं दिल्ली से सटे हरियाणा पर तो इस प्रदेश में चार गुना बढ़ चुका है भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी, न संभले तो गए खट्टर?? भी गए??
सोशल मीडिया पर आज भाजपा मुक्त भारत ट्रेंड हो रहा है। पहले कांग्रेस मुक्त भारत ट्रेंड होता था। भाजपा वाले भ्रष्टाचार से नाता जोड़ेंगे और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देंगे तो ट्रेंड करने वालों का ख्वाब जल्द पूरा हो सकता है। पीएम मोदी की उम्र 69 साल की हो गई है, अगले कुछ वर्षों में वो अपने कंधे पर ज्यादा भार बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। भाजपा के युवा नेता संभालें मोर्चा वरना गई भैंस पानी में 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: