Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा के 262 पूर्व विधायकों को हर साल मिलती है 23 करोड़ रूपये पेंशन 

Haryana-MLA-Pention
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी: रोहतक, 31 अक्टूबर। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने गत 8 अक्टूबर को पूर्व विधायकों की पेंशन की राशि जानने के लिए हरियाणा विधानसभा में आरटीआई लगाई थी। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय के राज्य जन सूचना अधिकारी एवं सीनियर लॉ ऑफिसर शोभित शर्मा ने 30 अक्टूबर को पत्र द्वारा सूचनाएं भेजी है।
        इसमें खुलासा हुअा कि हरियाणा के कुल 262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22.93 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन में दो सौ प्रतिशत से ज्यादा तक की वृद्धि की गई है। जहां पांच वर्ष पहले इनकी न्यूनतम मासिक पेंशन 20,250 रुपए प्रति माह थी। वहीं अब यह न्यूनतम मासिक पेंशन 51,750 रुपए हो चुकी है। कुल 161 पूर्व विधायकों को 51,750 रुपए मासिक पेंशन दी जा रही है जबकि 39 पूर्व विधायकों को 90,543 रुपए प्रति माह पेंशन मिल रही है।
            वहीं जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को हर माह 2.22 लाख रुपए पेंशन बतौर पूर्व विधायक दी जा रही है।जेल बंद अजय चौटाला को 51,750 रुपए पैंशन मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विधवा जसमा देवी को डबल पैंशन मिल रही है। खुद पूर्व विधायक होने के नाते जसमा देवी को 51,750 रुपए प्रतिमाह तथा पूर्व मुख्यमंत्री की विधवा होने के नाते 99,619 रुपए प्रतिमाह पारिवारिक पैंशन मिल रही है। 
          विश्व के सबसे अधिक धनी उद्योगपतियों की सूची में शामिल व जिन्दल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल को प्रतिमाह 90,563 रुपए पैंशन मिल रही है। जबकि वह 642 अरब रुपए (8.8 अरब डॉलर) सम्पति की मालिक भी हैं।
         इसके अलावा सर्वाधिक मासिक पेंशन 2.38 लाख रुपए रेवाड़ी के पूर्व विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव ले रहे हैं। पेंशन धारकों में पूर्व विधायक चन्द्रावती 2,22525 रुपए, प्रो सम्पत सिंह 2,14, 763 रुपए, ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भागीराम 1,91,475 रुपए, शमशेर सिंह सुरजेवाला 1,75,950 रुपए, अशोक अरोड़ा 1,60,425 रुपए, हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा 1,60,425 रुपए, चन्द्रमोहन बिश्नोई 1,52,663 रुपए, धर्मवीर गाबा 1,52, 663 रुपए, खुर्शीद अहमद 1,52,663 रुपए, फूलचंद मुलाना 1,68,188 रुपए, मांगेराम गुप्ता 1,68,188 रुपए, शकुंतला भगवाडिय़ा 1,68,188 रुपए, बलबीरपाल शाह 2,07,000 रुपए, सतबीर कादियान 1,29,375 रुपए, स्वामी अग्रिवेश 51,750 रुपए, शारदा रानी 1,37,138 रुपए, देवीदास सोनीपत 1,21,613 रुपए, दिल्लू राम कैथल 1,13,850 रुपए, कमला वर्मा 1,13,850 रुपए, कंवल सिंह हिसार 1,21,613 रुपए, निर्मल सिंह अंबाला 1,52,663 रुपए, मोहम्मद इलियास 1,37,138 रुपए प्रति माह शामिल हैं। कुल 262 पूर्व विधायकों को पेंशन दी जा रही है।
           कपूर ने बताया कि पारिवारिक पेंशन योजना के तहत कुल दिवंगत 129 पूर्व विधायकों की पत्नियों पर कुल 3.15 करोड़ रुपए वार्षिक खर्च किया जा रहा है। पांच वर्षों में इस पारिवारिक पेंशन में दो सौ प्रतिशत वृद्धि की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विधवा जसमा देवी 99,619 रुपए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा की माता हरदेवी विधवा रणवीर हुड्डा 23,288 रुपए, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की माता शारदा रानी विधवा प चिरंजीलाल 34,931 रुपए, प्रभात शोभा पंडित विधवा प्रभात शेर सिंह 51,750 रुपए, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी विधवा सुरेन्द्र सिंह 12,937 रुपए मासिक पैंशन ले रही है। 

         पांच वर्ष पूर्व विधायकों की विधवाओं की न्यूनतम मासिक पारिवारिक पेंशन 6750 रुपए प्रति माह थी। इसे अब न्यूनतम 12,937 रुपए किया जा चुका है। कपूर ने कहा कि इन विधायकों ने सभी सुख-सुविधाओं, मोटे वेतन, पैंशनें अपने लिए रख लिए। जबकि अपना सारा जीवन देश के विकास व निर्माण में खपा देने वाले मजदूरों, किसानों, आम नागरिकों को पेंशन के नाम पर झुनझुना पकड़ाया जाता है। एक ओर जहां आम नागरिकों से सिलेंडर की सब्सिडी ना लेने की सरकार अपील कर रही है वहीं ये पूर्व विधायक इतनी भारी भरकम पेंशन ले रहे हैं। 
            वहीं रोडवेज की बसों के लिए पैसे की कमी का बहाना बताकर रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है। लेकिन पूर्व विधायकों की पेंशन के लिए पैसे की कमी नहीं है। कपूर ने कहा कि साधन सम्पन्न पूर्व विधायकों को स्वेच्छा से इन भारी भरकम पेंशनों का परित्याग करके आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। इन पेंशनों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: