Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कल तक 475 नेताओं ने दाखिल किया नामांकन पत्र- आज अंतिम दिन 

Haryana 475 leaders filed nomination papers till yesterday
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़, 4  अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए उम्मीदवारों द्वारा आज नामांकन प्रक्रिया के चतुर्थ दिन हरियाणा की विधानसभा क्षेत्रों से 475 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया 4 अक्तूबर, 2019 तक जारी रहेगी।
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोहतक में महम विधानसभा क्षेत्र से 7, गढी सांपला कलोई विधानसभा क्षेत्र से 6, रोहतक विधानसभा क्षेत्र से 3 तथा कलानौर हलके से 8 नामांकन दाखिल किए गए। इसी प्रकार चरखी दादरी जिले के बाढडा हलके से 8 तथा चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से 4 नामांकन दाखिल हुए।
उन्होंने बताया कि भिवानी से लोहारू विधानसभा क्षेत्र से 11, भिवानी विधानसभा क्षेत्र से 6, तोशाम विधानसभा क्षेत्र से 6 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से 5 नामांकन दाखिल किए गए। झज्जर से बहादुरगढ विधानसभा क्षेत्र से 8, बादली विधानसभा क्षेत्र से 6, झज्जर विधानसभा से 3 तथा बेरी विधानसभा से 7 नामांकन दाखिल किए गए। महेन्द्रगढ जिला की अटेली विधानसभा से  2, महेन्द्रगढ विधानसभा से 12, नारनौल विधानसभा से 8 तथा नांगल चौधरी विधानसभा से 5 नामांकन दाखिल किए गए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी जिला की बावल विधानसभा क्षेत्र से 3, कोसली विधानसभा से 7 तथा रेवाडी विधानसभा से 4 नामांकन दाखिल हुए। इसी प्रकार गुरूग्राम जिला की पटौदी विधानसभा क्षेत्र से 7, बादशाहपुर विधानसभा से 3, गुरूग्राम विधानसभा से 6 तथा सोहना विधानसभा से 5 नामांकन दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि मेवात जिला के नूह विधानसभा से 10, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना विधानसभा से 2-2 नामांकन दाखिल हुए। पलवल जिला की हथीन विधानसभा से 8, होडल विधानसभा से 5 तथा पलवल विधानसभा से 4 नामांकन दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला की पृथला व बडख़ल विधान सभा से 7-7, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा से 5, बल्लभगढ व तिगांव विधानसभा से 4-4, फरीदाबाद विधानसभा से 3 नामांकन दाखिल किए गए। इसी प्रकार पंचकूला जिला की कालका विधानसभा से 5 व पंचकूला विधानसभा से 4 नामांकन दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि अम्बाला जिला की नारायणगढ विधानसभा से 2, अम्बाला सिटी विधानसभा से 9 तथा मुलाना विधानसभा से 4 नामांकन दाखिल हुए। इसी प्रकार कुरूक्षेत्र जिला की लाडवा विधानसभा से 9, शाहबाद विधानसभा से 4, थानेसर हलके से 6 तथा पेहवा विधानसभा से 3 नामांकन दाखिल किए गए।

डा. इन्द्र जीत ने बताया कि कैथल जिला की गुहला व कैथल विधानसभा से 3-3, कलायत विधानसभा से 9 तथा पुण्डरी विधानसभा से 5 नामांकन दाखिल किए गए। इसी प्रकार करनाल जिला की नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से 3, इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से 4 करनाल व घरौंडा विधानसभा से 2-2 तथा असंध विधानसभा क्षेत्र से 7 नांमाकन दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि पानीपत जिला से पानीपत ग्रामीण विधानसभा से 8, इसराना व समालखा विधानसभा से 3-3 नामांकन दाखिल किए गए। इसी  प्रकार जीन्द जिला की जुलाना विधानसभा क्षेत्र से 8, सफीदों विधानसभा क्षेत्र से 7, जीन्द विधानसभा से 6, उचाना कलां विधानसभा से 9 तथा नरवाना विधानसभा से 2 नामांकन दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिला की टोहाना विधानसभा से 4, रतिया विधानसभा से 5 तथा फतेहाबाद विधानसभा से 7 नामांकन दाखिल किए गए। इसी प्रकार सिरसा जिला की कालांवाली विधानसभा से 2 व डबवाली विधानसभा से 3, रानिया विधानसभा से 4, सिरसा विधानसभा से 8 तथा ऐलनाबाद विधानसभा से 4 नामांकन दाखिल हुए। हिसार जिला की आदमपुर व बरवाला विधानसभा से 4-4, उकलाना विधानसभा से 6, नारनौंद विधानसभा से 8, हांसी विधानसभा से 15, हिसार विधानसभा से 7 तथा नलवा विधानसभा से 5 नामांकन दाखिल किए गए।  सोनीपत जिला की गन्नौर व बरौदा विधानसभा से एक-एक, राई व सोनीपत विधानसभा से 5-5, तथा खरखौदा व गोहाना से 4-4 नामांकन दाखिल हुए। इसी प्रकार यमुनानगर की सढौरा व जगाधरी विधानसभा से 10-10, यमुनानगर विधानसभा से 5 व रादौर विधानसभा से 3 नामांकन दाखिल किए गए।  
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: