Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा के कुल 1846  नेता बनना चाहते हैं विधायक 

1846-Leaders-Haryana-Election
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़,5   अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों से 1263 नामांकन पत्र भरे गए हैं। पांच दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 90 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1846 नामांकन पत्र भरे गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्तूबर, 2019 को की जाएगी और 7 अक्तूबर, 2019 तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं।
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कल शाम को बताया कि जिला रोहतक में अंतिम दिन 62 नामांकन पत्र दाखिल हुए और आज तक कुल 90 नामांकन आए हैं। जिले के महम विधानसभा क्षेत्र से आज 24 और कुल 33 नामांकन भरे गए हैं। गढी सांपला कलोई विधानसभा क्षेत्र से आज 10 और कुल 18, रोहतक विधानसभा क्षेत्र से आज 17 और कुल 20, कलानौर हलके से आज 11 और कुल 19 नामांकन दाखिल किए गए।

उन्होंने बताया कि महेन्द्रगढ जिला में अंतिम दिन 34 नामांकन पत्र दाखिल हुए और आज तक कुल 72 नामांकन भरे गए हैं। अटेली विधानसभा से आज 14 और कुल 19, महेन्द्रगढ विधानसभा से आज 10 और कुल 25, नारनौल विधानसभा से आज 5 और कुल 17 तथा नांगल चैधरी विधानसभा से आज 5 और 11 नामांकन दाखिल किए गए।

उन्होंने बताया कि भिवानी जिले में आज 84 और कुल 116 नामांकन भरे गए हैं। लोहारू विधानसभा क्षेत्र से आज 13 और कुल 25, भिवानी विधानसभा क्षेत्र से आज 18 और कुल 25, तोशाम विधानसभा क्षेत्र से आज 30 और कुल 38 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से आज 23 और कुल 28 नामांकन भरे गए हैं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला गुरूग्राम में अंतिम दिन 58 और कुल 85 नामांकन भरे गए हैं। जिले की पटौदी विधानसभा क्षेत्र से आज 14 और कुल 21, बादशाहपुर विधानसभा से आज 12 और कुल 19, गुरूग्राम विधानसभा से आज 19 और कुल 27 तथा सोहना विधानसभा से आज 13 और कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार, पलवल जिला में आज 44 और कुल 61 नामांकन भरे गए हैं, जिसमें हथीन विधानसभा से आज 14 और कुल 22, होडल विधानसभा से आज 14 और कुल 19 तथा पलवल विधानसभा से आज 16 और कुल 20 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मेवात जिला में आखिरी दिन 52 और कुल 66 नामांकन भरे गए हैं। नूह विधानसभा से आज 14 और कुल 24, फिरोजपुर झिरका से आज 19 और कुल 21, पुन्हाना विधानसभा से आज 19 और कुल 21 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार, पंचकूला जिले में अंतिम दिन 32 और कुल 41 नामांकन दाखिल हुए हैं। जिले की कालका विधानसभा से आज 15 और कुल 20, पंचकूला विधानसभा से आज 17 और कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद में अंतिम दिन 55 और कुल 94 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिले की पृथला विधानसभा से आज 9 और कुल 17, बडखल विधान सभा से आज 4 और कुल 13, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा से आज 11 और कुल 21, बल्लभगढ विधानसभा से आज 10 और कुल 15, तिगांव विधानसभा से आज 11 और कुल 15 तथा फरीदाबाद विधानसभा से आज 10 और कुल 13 नामांकन भरे गए हैं। इसी प्रकार, जीन्द जिले में आज 74 और कुल 113 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की जुलाना विधानसभा क्षेत्र से आज 13 और कुल 22, सफीदों विधानसभा क्षेत्र से आज 12 और कुल 20, जीन्द विधानसभा से आज 18 और कुल 27, उचाना कलां विधानसभा से आज 15 और कुल 26 तथा नरवाना विधानसभा से आज 16 और कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अम्बाला आखिरी दिन 55 और कुल 76 नामांकन भरे गए हैं। जिला की नारायणगढ विधानसभा से आज 23 और कुल 31, अम्बाला सिटी विधानसभा से आज 9 और कुल 18, अंबाला कैंट विधानसभा से आज 16 और कुल 16 तथा मुलाना विधानसभा से आज 7 और कुल 11 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार कुरूक्षेत्र जिले में अंतिम दिन 43 और कुल 67 नामांकन भरे गए हैं। लाडवा विधानसभा से आज 5 और कुल 14, शाहबाद विधानसभा से आज 8 और कुल 12, थानेसर  विधानसभा से आज 13 और कुल 21 तथा पेहवा विधानसभा से आज 17 और कुल 20 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में आज 43 और 63 नामांकन भरे गए हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से आज 12 और कुल 24, इसराना विधानसभा से आज 9 और कुल 13, पानीपत शहरी विधानसभा से आज 12 और कुल 13 व समालखा विधानसभा से आज 10 और कुल 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार, जिला रेवाड़ी में आखिरी दिन 42 और कुल 63 नामांकन भरे गए हैं। जिला की बावल विधानसभा क्षेत्र से आज 12 और कुल 17, कोसली विधानसभा से आज 13 और कुल 22 तथा रेवाडी विधानसभा से आज 17 और कुल 24 नामांकन दाखिल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिले में आखिरी दिन 57 और कुल 75 नामांकन भरे गए हैं। टोहाना विधानसभा से आज 22 और कुल 27, रतिया विधानसभा से आज 15 और कुल 21 तथा फतेहाबाद विधानसभा से आज 20 और कुल 27 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार, हिसार जिला में अंतिम दिन 107 और कुल 167 नामांकन पत्र भरे गए हैं। हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा से आज 11 और कुल 17, उकलाना विधानसभा से आज 13 और कुल 20, नारनौंद विधानसभा से आज 18 और कुल 30, हांसी विधानसभा से आज 18 और कुल 33, बरवाला विधानसभा से आज 19 और कुल 23, हिसार विधानसभा से आज 17 और कुल 25 तथा नलवा विधानसभा से आज 11 और कुल 19 नामांकन भरे गए हैं।  

डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि जिला कैथल में आखिरी दिन 58 और कुल 82 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की गुहला विधानसभा से आज 15 और कुल 18, कलायत विधानसभा से आज 13 और कुल 22, कैथल विधानसभा से आज 17 और कुल 23 तथा पुण्डरी विधानसभा से आज 13 और कुल 19 नामांकन भरे गए हैं। इसी प्रकार, जिला झज्जर में अंतिम दिन 67 और कुल 95 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की बहादुरगढ विधानसभा क्षेत्र से आज 15 और कुल 25, बादली विधानसभा क्षेत्र से आज 17 और कुल 23, झज्जर विधानसभा से आज 11 और कुल 14 तथा बेरी विधानसभा से आज 24 और कुल 33 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चरखी दादरी जिले में अंतिम दिन 25 और कुल 38 नामांकन भरे गए हैं। जिले की बाढडा विधानसभा से आज 10 और कुल 18 तथा चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से आज 15 और कुल 20 नामांकन पत्र भरे गए हैं। इसी प्रकार, सोनीपत जिले में आखिरी दिन 78 और कुल 105 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की गन्नौर विधानसभा से आज 11 और कुल 13, राई विधानसभा क्षेत्र से आज 18 और कुल 25, खरखौदा विधानसभा से आज 10 और कुल 15, सोनीपत विधानसभा से आज 14 और कुल 21, गोहाना विधानसभा से आज 12 और कुल 17 तथा बरौदा विधानसभा से आज 13 और कुल 14 नामांकन भरे गए हैं।

उन्होंने बताया कि करनाल जिले में अंतिम दिन 69 और आज तक कुल 98 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से आज 15 और कुल 21, इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से आज 10 और कुल 15, करनाल विधानसभा से आज 14 और कुल 20, घरौंडा विधानसभा से आज 17 और कुल 20 तथा असंध विधानसभा क्षेत्र से आज 13 और कुल 22 नांमाकन दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार, यमुनानगर जिले में आखिरी दिन 42 और आज तक कुल 76 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की सढौरा विधानसभा से आज 11 और कुल 24, जगाधरी विधानसभा से आज 12 और कुल 22, यमुनानगर विधानसभा से आज 6 और कुल 13 तथा रादौर विधानसभा से आज 13 और कुल 17 नामांकन पत्र भरे गए हैं। इसी प्रकार सिरसा जिले में अंतिम दिन 82 नामांकन पत्र भरे गए हैं और आज तक कुल 103 नामांकन भरे गए हैं। जिले की कालांवाली विधानसभा से आज 13 और कुल 15, डबवाली विधानसभा से आज 14 और कुल 17, रानिया विधानसभा से आज 22 और कुल 26, सिरसा विधानसभा से आज 18 और कुल 26 तथा ऐलनाबाद विधानसभा से आज 15 और आज तक कुल 19 नामांकन पत्र भरे गए हैं।
तस्वीर: एडवोकेट राजेश तेवतिया ने  पृथला विधानसभा से किया आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: