Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

370 हटने की खुशी में 60 युवा दौड़कर जायेंगे कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर 

Press-Conference-By-Minister-Vipul-Goe
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए शाईनिंग इंडिया ट्रस्ट के तत्वावान में श्रीनगर के लाल चौक पर देश के युवा तिरंगा झंडा फहराएंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर को फरीदाबाद के युवाओं का दल 370 घंटे की सदभावना दौड के जरिए कश्मीर पहुंचेंगे और वहां तिरंगा झंडा फहराएंगे। यह जानकारी हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने प्रेस वार्ता में दी। मंत्री  गोयल ने कहा कि देश में यह सदभावना दौड़ अपने आप में अनूठी व ऐतिहासिक होगी। देश के लोगों में हमेशा सदभावना बनी रहे, इसके लिए शाईनिंग इंडिया ट्रस्ट के संयोजन में इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के लोगों की 70 सालों से यही मांग चली आ रही थी कि एक राष्ट्र और एक संविधान होना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमितशाह ने इस मांग को पूरा किया और आज पूरे देश में एक संविधान व एक राष्ट्र है। धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के लोग भी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। इसके लिए पूरा देश भाजपा सरकार का हमेशा आभारी रहेगा। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस सदभावना दौड का असल मकसद देश की एकता व अखंडता का संदेश देना है। इसके लिए फरीदाबाद के 60 युवाओं का एक दल 2 अक्टूबर को कन्याकुमारी से दौड़ का शुभारंभ करेगा। 

इन युवाओं को 370 घंटे में बिना रूके श्रीनगर के लाल चौक पर पहुंचना होगा। धावकों के इस दल में पार्षद छत्रपाल सिंह की धावक पत्नी सीमा छत्रपाल भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रात 11 बजे सैक्टर 12 टाऊन पार्क में तिरंगा झंडे के नीचे से उद्योग मंत्री विपुल गोयल धावकों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर कन्याकुमारी के लिए रवाना करेंगे। इस अवसर पर सतपाल सिंह, विजय शर्मा, हर्ष नागर, चंद्रकांत, अशोक कुमार मिश्रा, बिनेश हुड्डा, दयाराम, रमेश चंद नागर, नवीन चौधरी, मनोज कुमार व स्वर्ण शेखर भी मौजूद थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: