Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पुन्हाना विधायक रहीश खान ने चलाया स्वच्छता अभियान

PM-Narendra-Modi-Birthday
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पुन्हाना मनीष आहूजा।  मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जिले में बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पुन्हाना विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक रहीश खान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर मेें स्वच्छता अभियान चलाया गया।  वहीं  विधायक रहीशा खान ने अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य के लिए कामना की। पुन्हाना क्षेत्र के विधायक रहीश खान ने इंडियन पब्लिक स्कूल में जाकर बच्चों के साथ पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाया। इस दौरान पुन्हाना विधानसभा विस्तारक बलविंदर जोंगी,पूर्व चेयरमैन समशुदीन, विधानसभा प्रभारी कमल प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष नरेंन्द तिवारी,जिला महामंत्री लियाकत एडवोकेट, सुभाष भारद्राज, वीर सिंह मांमलीका,प्रतिभा शर्मा स्कूल हेड, मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

विधायक रहीश खान ने कहा कि  भारत के इतिहास में पीएम मोदी सबसे बड़े प्रधानमंत्री साबित हुए है। उनके कार्यकाल में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पूर्व के पीएम को इतनी बड़ी प्रसिद्वि नहीं मिली थी। लेकिन आज हर कोई पीएम मोदी को देखना चाहता है। पीएम मोदी के दम पर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज हर कोई पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हो रहा है। मोदी जी ने अपने लिए नहीं बल्कि देशवासियों के लिए कई ऐसे अभियान चलाए है। स्वच्छता अभियान, आज पॉलीथीन मुक्त अभियान, स्वच्छता ही सेवा अभियान सहित कई ऐसे अभियान है। जिनके दम पर आज भाजपा देश में सबसे बड़ा दल है। पूर्व की सरकारों ने आमजन की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया था। लेकिन आज भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री ने अपने हर अभियान के साथ लोगों को अपने साथ जोडऩे का काम किया है। पूर्व के नेताओं ने देश के लिए नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष के लिए कार्य करते थे। आज विकास के दम हर कोई भाजपा को पुन प्रदेश की सत्ता सौंपने को आतुर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भांति प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास की भाषा को बदल दिया है। जिस तरह प्रदेश में पहली बार ईमानदार सरकार आई है। उससे लोगों में भाजपा के प्रति ओर अधिक लोकप्रियता अधिक बढ़ी है। इस मौके पर स्कूल प्रशासन की ओर से पुन्हाना विधायक रहीश खान का जोरदार स्वागत किया। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नाम ऐसी तमाम उपलब्धियां दर्ज हैं जिसने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें विदेशों में इतना ज्यादा मान सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। दुनिया के सभी देशों को अब भारत का लोहा मानना पड़ रहा है। अब भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों के साथ आंख से आंख मिलाकर बात करते का माद्दा रखता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग यानि हर वर्ग बेहद प्यार करता है व उनके आज जन्मदिन पर पूरा देश उनके स्वस्थ जीवन व लंबी आयु की दुआ दे रहा है। वहीं पुन्हाना नगरपालिका के चेयरपर्सन रूबीना बेगम के ससुर व पूर्व नगरपालिका चेयरपर्सन समसुद्ीन ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता जहां रहेगी वहां बीमारी नहीं होंगी। शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी अपना सहयोग करें, दुकानों व घरों के आगे कूडादान लगाने के साथ ही कूडे को कूडेदान में ही डालें।


पुन्हाना विधानसभा विस्तारक बलविंदर जोंगी ने  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मना रहा है। इस दौरान कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को खत्म करने जैसे मोदी सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों से देश को होने वाले लाभ के बारे में जनता को बताया । इसके अलावा प्लास्टिक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छेड़ी गई मुहिम के तहत प्लास्टिक कचरे की सफाई करने और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए जनता को जागरूक करने का अभियान भी चलाया गया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया है, इसीलिए उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में देश के अभावग्रस्त लोगों की सेवा के उद्देश्य से मनाया जाता है। मोदी जी ने हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ देशहित के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उसी का नतीजा है कि स्वच्छता अभियान से लेकर प्लास्टिक के खिलाफ उनके द्वारा छेड़ी गई हर मुहिम को जनता से भरपूर समर्थन मिला है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: