Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

गन्ना चूसने चले गए भाजपा के पन्ना प्रमुख, मोदी की रोहतक रैली फेल हुई: जयहिंद 

Naveen-Jaihind-on-PM-Rally
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

हर्षित सैनी: रोहतक, 9 सितम्बर। आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने आज रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में  कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी की रविवार को रोहतक में हुई रैली पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई है। कल की रैली में खाली पड़ी हजारों कुर्सियों ने बता दिया कि मुख्यमंत्री को जन आशीर्वाद रैली में जनता ने आर्शीवाद नहीं बल्कि श्राप दिया है।
           उन्होंने कहा कि 3 लाख पन्ना प्रमुख तो दूर 30 हजार भी नहीं पहुंचे। पुलिस वालों को सादी वर्दी में बैठाया गया था। कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों को टिकेट देने के नाम पर भीड़ बुलाई गई लेकिन जनता को इनकी असलियत का पता चल चूका है। लाखों की भीड़ की बात करने वाले मुख्यमंत्री बताएं क्या भाजपा के पन्ना प्रमुख गन्ना चूसने चले गए क्या ? भाजपा के नेता जो जनता को बहका रहे थे, उसका मोदी रैली में भांडा फूट चुका है। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भाजपा को आइना दिखा दिया है। हरियाणा की जनता ने ये बता दिया है कि वो भाजपा के साथ नहीं है।

       प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि रैली के दौरान  प्रधानमन्त्री की नाक के नीचे एक पुलिस वाले की हत्या कर दी जाती है। हरियाणा में कानून का क्या हाल है इस घटना से लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा को लेकर एक शब्द तक नही कहा। प्रधानमन्त्री अपनी सरकार द्वारा किये पुरे एक भी काम को नही बता पाए। किसान –जवान, व्यापारी, बेरोजगारों के लिए कुछ नही देकर गया। हरियाणा की जनता को पूरी तरह निराश किया है।

    नवीन जयहिन्द ने कहा कि अपने मेनिफेस्टो को लेकर आज तक भाजपा सरकार ये तक नहीं बता पाई है कि 154 वायदों में से कितने वायदे पुरे किए हैं। हरियाणा की जनता को चाँद के नाम पर नहीं रोजगार भाजपा पांच में सिर्फ जुमलों से जनता को गुमराह किया है लेकिन अब कि बार हरियाणा की जनता इनके जुमलों के झांसों में आने वाली नही है। इन्हें प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी और प्रधानमंत्री की फ्लॉप रैली से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
    प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब तक 12 टिकटों की घोषणा कर चुकी है। उम्मीदवारों को उन्हीं के विधानसभा की जनता के बीच प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी का गठ्बन्धन सरकारी स्कूल, अस्पताल, किसान-जवान, मजदूर, आम आदमी के साथ होगा। उनका कहना था कि जनता के बीच दिल्ली में किए कामों को लेकर जाएंगे। जिस तरह से दिल्ली में 200 यूनिट फ्री बिजली, 20 हजार लीटर फ्री पानी, फ्री इलाज, फ्री दवाईंयां, फ्री शिक्षा, महिलाओं के लिए फ्री यात्रा ये सभी काम किए हैं।
          उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी हरियाणा में इससे दस गुणा काम करेगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश कि जनता के लिए एक बेहतर राजनीतिक विकल्प के रूप में है।
जन-आशीर्वाद यात्रा के नाम खट्टर ने बर्बाद किए जनता के 500 करोड़-जयहिन्द
प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री खट्टर की जन आशीर्वाद रैली में जनता के पैसे की बर्बादी की है। मुख्यमंत्री खट्टर ने जनता के 500 करोड़ रुपए बर्बाद कर दिए। इतने पैसे में जनता के लिए स्कूल या अस्पताल बनवाते। सरकारी अस्पतालों में दवाईंयां उपलब्ध करवाते लेकिन मुख्यमंत्री खट्टर को जनता कि तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें सिर्फ एसी कार–बसों में बैठ कर घुमने से मतलब है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: