Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

महा जन संपर्क अभियान, पुन्हाना  विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पहुँच रहे  विधायक रहीश खान 

MLA-Rahish-Khan-Punhana-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पुन्हाना, मनीष  आहूजा।हरियाणा अब तक:  हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को घर घर तक पहुंचाने के लिए विधायक रहीशा खान ने विधानसभा के दर्जनों गावों में महा-जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक रहीशा खान ने खेंडला पुन्हाना,जैंवत,नहेदा, हथनगांव व बढ़ा सहित आदि गांवों का दौरा कर  मोदी-मनोहर नीतियों का प्रचार किया। इस दौरान पुन्हाना विधानसभा विस्तारक बलविंदर जोंगी, जिला महामंत्री लियाकत एडवोकेट मंडल अध्यक्ष नरेन्द तिवारीं, सुभाष भारद्राज,  मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी जगह पर ग्रामीणों ने लोकप्रिय विधायक रहीशा खान पर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक रहीशा खान ने भाजपा सरकार की योजना की जानकारी देते हुए पपलेट का वितरण किए और जनता से एक बार फिर से राज्य में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। 

विधायक रहीशा खान ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में 75  पार का नारा दिया है ताकि सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायक बनें और हर जगह समान रूप से विकास कार्य किये जा सकें।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीते पांच वर्षों में प्रदेश के साथ जिले में जो रिकार्डतोड़ विकास कराया है। उसी के दम पर वह लोगों के बीच जा रहे हैं। पूर्व में जो लोग मेवात व पुन्हाना क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र कहा करते थे, उन लोगों के लिए आज भाजपा सरकार के एक विकास का उदाहरण छोड़ दिया है। जिले में भाजपा का तीनों विधानसभाओं में एक भी विधायक नहीं था। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी मांग पर क्षेत्र में जो विकास के कार्य कराए है। वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास की ऐसी लकीर खीची है। जिससे विकास को तेज गति मिली है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपा का सहयोग करें। जिससे आने वाले समय में जिले को ओर अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। आज क्षेत्र में भाजपा को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य 36 बिरादरी के लोगों का सम्मान करती है। सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते भाजपा सरकार में सभी समाज के लोगों को साथ लेकर गावाों में चहुमंखी करने में लगे हुए हैं। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो बिना किसी भेद-भाव के साफ नियत से युवाओं को नौकरी के रूप में रोजगार दे रही है। जिससे गरीब के बच्चें भी सरकारी नौकरियों में आगे आ रहे हैं। इससे पहले सिफारीस व रुपये वाले लोगों के बच्चें ही नौकरी पर लग पाते थे। आज भाजपा की मनोहर लाल सरकार में बच्चें अपनी काबलियत के दम पर सरकारी नौकरियों में जा रहे हैं।  

उन्होने कहा  कि हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक ऐसा मुख्यमंत्री आया है जो मेवात को पूरी प्राथमिकता विकास में देते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इमानदारी से मेवात व हरियाणा प्रदेश को आगे बढा रहे हैं। विधायक रहीशा खान  के नेतृत्व में उनकी कई युवा टीमें पुन्हाना विधानसभा के दर्जनों गावों  में बूथों पर जाकर महासंपर्क अभियान से  लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा की महासंपर्क अभियान  अभियान को घर-घर तक चलाने व तेज गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। हमें महासंपर्क अभियान के तहत  घर-घर तक चलाना है।  तथा भाजपा के प्रति प्रेम और निष्ठा रखने वाले सभी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि आज दाश में देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी का जादू देश के हर नागरिक के सिर चढक़र बोल रहा है। आज देश का आम जन उनके द्वारा किए गए देश हित कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है लोगों में भाजपा के प्रति अपार प्यार, जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में भाजपा से जुडऩे की होड़ मची हुई है। मेवात के युवा भी भारी संख्या में भाजपा से जुडक़र महासंपर्क अभियान में बढ़ चढक़र भाग ले रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चला कर आम जनता को फायदा पहुंचाया है तथा सबका साथ सबका विकास और व्यवस्था परिवर्तन की नीति को अपनाकर लोगों का विश्वास जीता है जिससे आज पूरे विश्व में भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है और हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जोकि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और आगामी विधानसभा चुनाव में हम नूहं जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलाएंगे। 

उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा महासंपर्क अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि आज देश, प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद तो हर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश में सीएम मनोहर लाल की नीतियों से हर कोई खुश है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: