Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली में इलाज के बाद हरियाणा कांग्रेस की तबियत में जबरजस्त सुधार, कार्यकर्ता खुश

Good-news-For-Haryana-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: कल सुबह तक आईसीयू में पडी हरियाणा कांग्रेस का दोपहर बाद दिल्ली में हुए इलाज के बाद आज सुबह तक हरियाणा कांग्रेस की तबियत में युद्ध स्तर पर सुधार हुआ है। कल रात्रि प्रदेश के कई जगहों पर कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े जिसे देख लगा कि कांग्रेस को इसी दिन का इंतजार रहा। लगभग एक हफ्ते में विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लग जाएगी। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के मनोहर कई जिलों में यात्रा लेकर घूम चुके हैं और अब भी उनकी यात्रा जारी है। अब कांग्रेस के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। कांग्रेस को इसी हफ्ते में संगठन बनाना होगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करनी होगी।

 भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा को जमकर पसीना बहाना पड़ेगा क्यू कि हो सकता है इनेलो फिर एक हो जाए और चचा-भतीजे एक साथ दिखें। आपको बता दें कि कल  कांग्रेस के अध्‍यक्ष डॉ. अशोक तंवर की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को हरियाणा कांग्रेस की कमान दी गई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान कमेटी का चेयरमैन बनाया गया और  हुड्डा किरण चौधरी की जगह कांग्रेस विधायक दल के प्रधान भी होंगे। कल से ही हरियाणा के कांग्रेसियों के चेहरे खिले हैं। तंवर गुट के नेता दुखी होंगे लेकिन संभव है अशोक तंवर को जल्द हाईकमान को राष्ट्रीय स्तर का पद दे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: