Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

तीन राज्यों में चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की लुटिया डुबोने मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह 

Digvijay-Singh-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: 2019 का लोकसभा चुनाव हो या 2014 का या कई राज्यों के अन्य चुनाव हों। कांग्रेस के कुछ नेताओं की जुबानो ने कांग्रेस की भैंस को गहरे पानी में डुबोने में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी और तमान चुनावों में कांग्रेस की भैंस पानी में डुबो भी दी। अय्यर का नीच काण्ड हो या चाय वाला, सैम  पित्रोदा का पुलवामा पर विवादित बयान, सिख दंगों पर विवादित बयान और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का लगभग हर चुनावों से ठीक पहले एंटी हिन्दू बयान ने कांग्रेस को कहीं मुँह लायक नहीं छोड़ा और अब कांग्रेस वहां चली गई है जहाँ से दिल्ली उसके लिए बहुत दूर है। शायद ही डेढ़ दशक तक कांग्रेस की दिल्ली में अब सरकार बन सके। अभी मोदी हैं, शाह भी हैं और योगी 50 साल की कम उम्र के हैं। कांग्रेस के पास ऐसा कोई नेता फ़िलहाल नहीं है। 

जल्द तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस को स्टार प्रचारकों की तालश है। राहुल गांधी के प्रचार से कांग्रेस का और नुकसान होता है तो सोनिया गांधी शुद्ध हिंदी न बोल पाने के कारन ठीक से प्रचार नहीं कर पाती हैं और प्रियंका गांधी अगर मैदान में उतरती हैं तो भाजपा वाड्रा के जमीन घोटाले का जीन बोतल से निकाल देती है। ऐसे में स्थानीय नेता ही विधानसभा चुनावों में प्रचार ज्यादा करेंगे। कहीं से गुलाम नबी आजाद को प्रचार में उतारा जाता है तो भाजपा कहेगी कि 370 का विरोध करने वाले यही साहब हैं। कांग्रेस इस समय मुसीबत में है और यही कारण है अच्छे नेता कांग्रेस से दूर हो गए हैं।

 कांग्रेस के पास दिग्विजय सिंह जैसे पुराने नेता बचे हैं लेकिन जो लोकसभा चुनाव में एक अनाड़ी खिलाड़ी से हार जाये वो देश के अन्य राज्यों में क्या प्रचार कर पायेगा। दिग्विजय सिंह की बात करें तो सोशल मीडिया पर कहा जाता है कि ये कांग्रेस की नहीं भाजपा की मदद करते हैं और चुनावों में जानबूझकर ऐसा कुछ बोलते हैं ताकि भाजपा का फायदा हो। अब भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज भगवा ड्रेस पहनकर लोग रेप कर रहे हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों के भीतर भगवा ड्रेस पहनकर बलात्कार की घटनाए हो रही हैं। भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं।  हमारे सनातन धर्म को जिन्होंने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। इस बयान पर कांग्रेस की जानकर किरकिरी हो रही है और ऐसे समय पर जब जल्द तीन राज्यों में चुनाव हैं। दिग्गी को लोग जमकर अपशब्द कह रहे हैं। जिसे देख लगता है कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस के लिए सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसे बकलोल नेताओं ने कांग्रेस को डुबो दिया शायद 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: