Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पारिवारिक कलह, तिनके-तिनके हुई इनेलो, कांग्रेस के हो गए अभय के अजीज अशोक

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: दोस्ती टूटे या परिवार बाद में ऐसे लोगों का बहुत बुरा हाल होता है। अपने ही अपने दुश्मन बन जाते हैं और इसका उदाहरण हरियाणा में इनेलो परिवार में साफ़ देखने को मिल रहा है। पारिवारिक कलह के बाद इनेलो टूट गई और तिनके-तिनके विखर गई। लगभग सभी नेताओं ने अभय चौटाला का साथ छोड़ दिया। अब नाम मात्र के लोग ही उनके साथ हैं। कभी मुख्य विपक्षी पार्टी रही इनेलो में अब गिनती के ही विधायक बचे हैं। एक एक करके सब दूसरी पार्टियों में चले गए। 

हाल में इनेलो छोड़ने वाले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा अब कांग्रेसी हो गए हैं। अशोक अरोड़ा अब इनेलो पर ही बरसेंगे। कई जिन नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया उनमे अशोक अरोड़ा, सुभाष गोयल और प्रदीप चौधरी कलायत के निर्दलीय विधायक जयप्रकाश  और पूर्व मंत्री स्व. जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजीत संधू प्रमुख थे। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: