Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जनता की जेब पर डाका डाल रहे भाजपा नेता- जयहिंद  

AAP-NIT-Rally
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद | आज आम आदमी पार्टी के आज फरीदाबाद की अलग अलग विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए | जिसमे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई | जिनकी अध्यक्षता हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता व् प्रदेशाध्यक्ष पंडित ने की | समाज सेवी संतोष यदव ने फरीदाबाद NIT में अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया ,तिगांव से हल्का अध्यक्ष वीणा वशिष्ठ , फरीदाबाद ओल्ड से हल्का अध्यक्ष सुमनलता वशिष्ठ एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता रविन्द्र शर्मा ने विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया |

डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की व्यवस्था आज डगमगा चुकी है , सरकारी स्कूल –अस्पताल ठप्प पड़े हुए है | कानून-व्यवस्था  चरमरा चुकी है | विकास का मतलब चंद एयरपोर्ट बनाने से , चंद रेलवे स्टेशन बनाने से, चंद हाईवे बनाने से नही है | कुछ प्रतिशत लोगों फायदा पहुँचाना नही है , अगर आम व्यक्ति का विकास होगा तो देश विकसित देशों के बीच खड़ा होगा | हमें मुस्कुराता हुआ हिंदुस्तान चाहिए जिसमे हर नौजवान को रोजगार मिले , हर महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करें , जहाँ लोगों धर्म-जाति के नाम न बांटा जाएँ | उस भारत को बनाने की शुरुआत  नीवं अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की है | देश के सबसे बेहतर सरकारी स्कूलों में दिल्ली के तीन सरकारी स्कूल है जबकि हरियाणा का एक भी नही है | देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आम आदमी पार्टी लेकर आई है | किसानों को देश में सबसे ज्यादा उसकी फसल का मूल्य स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी देती है | शहीद जवान को केजरीवाल सरकार 1 करोड़ की आर्थिक मदद देती है | हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली से दस गुना विकास करेंगे |

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में  कहा कि भाजपा के नेता जनता की जेब पर डाका डाल रहे है | जो नेता कभी दस रूपये को मोहताज होते थे आज जनता का पैसा खा – खा के हजारों करोड़ कमा के बैठा है | प्राइवेट स्कूलों में लुट मची हुई है | खुद शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों के फीते काट रहे है | हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो चुके है | सरकारी हॉस्पिटल इमेजेंसी में है | सरकारी अस्पतालों में न दवाइयां है  न डॉक्टर है और न ही गरीब आदमी का इलाज हो रहा है | एक आम आदमी को अगर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करना पड़ जाये तो अपनी जमीन बेच कर बिल भरना पड़ जाता है | जिनता विनाश फरीदाबाद का कांग्रेस ने किया था उससे कही ज्यादा विनाश भाजपा सरकार ने किया है | ज्यादा स्मार्ट सीटी के नाम पर फरीदाबाद की जनता के साथ धोखा हुआ है | फरीदाबाद का नाम बदल कर क्राइम सिटी रख देना चाहिए | यहाँ न युवाओं के लिए रोजगार है, न कानून व्यवस्था है, न महिलाएं सुरक्षित है , निवेश के नाम पर एक पैसा नही आया | फरीदाबाद को बर्बाद करने का काम किया है | प्रदेश में पूरी तरह से भाजपा राज में अराजकता फैली हुई है | आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कि जनता के सामने एक राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने है |

इस अवसर पर सैंकड़ों महिलाएं व् बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे | 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: