Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भाजपा नेता मुकेश डागर ने दी नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को बधाई

Mukesh-Dagar-Greet-Sandeep-Joshi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: एनआईटी के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश डागर ने  हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को बधाई दी है। संदीप जोशी की नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का भी आभार जताया है। संदीप जोशी के आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे मुकेश डागर ने कहा कि  संदीप जोशी भाजपा के एक जुझारू व कर्मशील पदाधिकारी हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन की दृष्टि से कई अहम कार्य किए हैं। उनके पिताजी श्री मनोहर जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। 

मुकेश डागर ने कहा कि अपने पिताश्री के नक्शे कदम पर चलते हुए संदीप जोशी ने भी हमेशा से पार्टी से मिले सभी दायित्वों का मजबूती से निर्वाह किया है। संगठन के प्रति उनके कार्य करने के जुनून ने आज उन्हें हरियाणा सरकार में राज्य हाऊसिंग सोसायटी जैसे बेहतरीन विभाग के  चेयरमैन पद की कुर्सी दी  है। इसके लिए वह भाजपा संगठन के अध्यक्ष सुभाष बराला एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो असल मायने में कार्यकर्ताओं का सम्मान व कद्र जानता है। बाकि तो अन्य दलों में परिवारवाद की राजनीति होती है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर बड़े से बड़ा पद भी हासिल कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमितशाह एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित ऐसे सैंकड़ों जीविंत उदाहरण हैं। जोकि निचले स्तर से लेकर देश के प्रथम पायदान तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा व मेहनत से निर्वाह करेंगे। इस  मौके पर  सनातन हिंदू वाहिनी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष  तेजपाल उपाध्याय भी मौजूद थे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: