Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दरिंदे मोहम्मद मन्ने को दबोचा

Mohammad-Manne-Arrested-For-Rape
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: देश के दरिंदे अब भी नहीं सुधर रहे हैं। इन हरामखोरों की नजर मासूम बच्चियों पर रहती है। मौका पाते ही ये दरिंदे बच्चियों को नोचने लगते हैं। कई बच्चियों को दुष्कर्म करने के बाद मार भी डालते हैं। दिल्ली के द्वारका में 6 साल की बच्ची से हैवानियत करने वाला दरिंदा दबोच लिया गया है। दरिंदे का नाम मोहम्मद मन्ने है। तीन दिन पहले आरोपी का सीसीटीवी फुटेज वाइरल हुआ था।
द्वारका इलाके में मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और सख्त सजा की मांग की। मंगलवार को बच्ची स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी फ्रूटी दिलाने के बहाने उसे ले गया और डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे अंडरपास के नजदीक झाड़ियों में दरिंदगी के बाद तड़पता छोड़ भाग आया।

बिलखती बच्ची घिसटकर सड़क तक पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पड़ी। उसने पुलिस को बुलाया। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत खराब है। पुलिस ने 24 साल के आरोपी मौहम्मद मन्ने को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी में वह बच्ची को ले जाता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: