Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

प्रियंका के बाद बनारस में दीपेंद्र हुड्डा भी गिरफ्तार, कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन

Deepender-Hooda-Arrested-in-UP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ आज फरीदाबाद के बी के चौक पर विशाल प्रदर्शन किया गया जिसमें कांग्रेस के फरीदाबाद प्रभारी बिलाल अहमद, हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, किसान कांग्रेस  सेल के राष्ट्रीय महासचिव राकेश  भड़ाना कांग्रेस नेता एस एल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गुलशन बग्गा, अनीश पाल सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 


 विजय कौशिक मीडिया प्रभारी हरियाणा कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है  प्रियंका गांधी को योगी सरकार ने गिरफ्तार किया हुआ है जिनसे मिलने के लिए जाते हुए कांग्रेस  नेता चौधरी दीपेन्द्र हुड्डा, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह को बनारस एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा गांधी परिवार के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं इसलिए विपरीत परिस्थितियों में भी  प्रियंका गांधी  के संघर्ष में  भागीदारी करने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे थे हरियाणा के इस नेता  ने दिखा दिया है कि गांधी परिवार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ने से हरियाणा के कांग्रेसी पीछे नहीं है, उन्होंने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा  के नेतृत्व में हरियाणा के सभी कांग्रेसी नेता प्रदेश भर में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विजय ने कांग्रेस से अपील की कि प्रियंका गांधी एवं अन्य नेताओं की गिरफ्तारी उचित नहीं है इसलिए सभी कांग्रेसी नेता यूपी पहुंचें। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: