Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं इनेलो के दो विधायक

Two-INLD-Join-BJP-Today
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा में खुली भर्ती शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो आज इनेलो के दो विधायक भाजपा में भर्ती हो सकते हैं। आज चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक है। सूत्रों की माने तो नूह के विधायक जाकिर हुसैन और परमिंद्र धूल मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के सामने भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ये दोनों विधायक स्पीकर को स्तीफा सौंप चुके हैं। 

कांग्रेस के जो नेता भाजपा में भर्ती होने का इन्तजार कर रहे हैं वो हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेताओं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 27 जून को होने वाली मुलाक़ात का इन्तजार कर रहे हैं। 27 जून को अगर राहुल गांधी ने कुछ अच्छा किया तो अगले कदम पर फिर विचार करेंगे। इनेलो छोड़ जजपा में शामिल हुए कई नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं और जुलाई का महीना भाजपा के लिए और खास हो सकता है जब कई बड़े-बड़े नेता  भाजपा में भर्ती हो सकते हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: