Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पशुपतिनाथ भगवान से माँगी शर्मा ने मन्नत, फरीदाबाद में बहे विकास की गंगा

Munesh-Sharma-Nepal-Mandir
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Munesh-Sharma-Nepal-Mandir

नई दिल्ली:  नेपाल की राजधानी काठमांडू घाटी के पूर्वी भाग में काठमांडू से लगभग 5 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जो पशुपतिनाथ भगवान शिव को समर्पित है और एशिया के चार सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ दुनिया के कई देशों के तीर्थ यात्री पहुँचते हैं। फरीदाबाद में रहने वाले मुनेश शर्मा जो पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित शिव चरण लाल शर्मा के सुपुत्र हैं उनका कहना है कि भारत से रोजाना हजारों लोग पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करने पहुँचते हैं और हमें एक बार पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन जरूर करने चाहिए। 

साथियों सहित पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करने पहुंचे मुनेश शर्मा ने श्री रावल गणेश भट्ट प्रधान अर्चक पशुपतिनाथ मंदिर का आशीर्वाद लिया और पशुपतिनाथ भगवान् से प्राथना की हमारा क्षेत्र मैं पहले की तरह विकास ओर रोजगार की गंगा बहे ओर समस्त क्षेत्र वासियों कल्याण हो । इस मौके पर उनके साथ मुकेश  डागर  सनातन हिन्दू वाहनी हरयाणा प्रदेश  के अध्यक्ष श्री तेजपाल, ओर दिनेश चोहान ने भी पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन किये। 

आपको बता दें कि अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं तो नेपाल का रुख कर सकते हैं।  नेपाल जाने में बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आता है।  नेपाल घूमना अपने देश में घूमने जैसा ही है।  नेपाल का नाम लेते ही सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर का नाम ही याद आता है।  लेोकिन प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण नेपाल में इसके साथ-साथ और भी कई पर्यटन स्थल हैं जहां आप अपना छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। 

छोटे से पहाड़ी देश नेपाल की आय प्रमुख स्त्रोत पर्यटन ही है।  इसका उत्तरी हिस्सा हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है. यही नहीं दुनिया की 10 सबसे उंची चोटियों में से आठ अकेले नेपाल में ही हैं।  दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित है यहां इसे सागरमाथा कहते हैं।  नेपाल हिंदू और बौद्ध धर्म की साझा विरासत खुद में समाए हुए है।  इतनी सारी चीजें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: