फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने मंगलवार को पलवल विधानसभा के दर्जनभर गांवों का दौरा कर लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए वोट मांगे। वह यहां ग्रामीणों से रूबरू हुए।
भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने मंगलवार को पलवल विधानसभा के गांव भम्भू का नगला, सुनहरी का नगला, राजपुरा, दोस्तपुरा, बागपुर, भोलडा, सोलडा, पहरू का नगला के अलावा अन्य गांवों का दौरा कर कृष्ण्पाल गुर्जर के लिए वोट मांगे। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि हमारा मुख्य मकसद नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में गांवों व शहरों का समान विकास हुआ है। और सभी बिरादरियों को पूरा मान सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर अपने राष्टï्हित में अपनी भागेदार निभाएं। प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व का ही नतीजा है की आज पूरे विश्व मै भारत का डंका बजता है २५ से ज्यादा देशो मै भारत के लोग बिना वीजा जा सकते है। जो भारत के लोग विदेशो मै रह रहे है उनको आज भारतीय होने पर गर्व होता है और वो विदेशो मै गर्व से कहते है की हम भारतीय है। ये है प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की विदेश नीति।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भडाना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह वह बरसाती मेंढक हैं जो कि चुनावों में तो निकल आते हैं और चुनावों के बाद दिखते तक नहीं। उन्होंने कहा कि जनता इन दलबदलू नेताओं को अच्छे तरीके से पहचान चुकी है और अबकी बार चुनावों में जनता उन्हें मुंह तोड जबाव देगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उत्कर्षï ने कहा कि देश हित मै भाजपा को वोट दे और भाजपा प्रत्यासी कृष्ण पाल गुर्जर को जीता कर संसद भेजे।
इस मौके पर उनके साथ करतार वैसला, योगी चेयरमैन, धमेंद्र सरपंच, रिकू सरपंच, जागेंद्र देशवाल, पंडित सत्यदेव शास्त्री, सतबीर सरपंच, योगेश सरपंच के अलावा अन्य पंच सरपंच मौजूद थे।


Post A Comment:
0 comments: