Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

BIG BREAKING: अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत: पीएम मोदी का बड़ा सन्देश

I would be addressing the nation: Narendra Modi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट से देश में हड़कंप मंच गया है। पीएम ने लगभग 11 बजे एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा।

I would be addressing the nation at around 11:45 AM - 12.00 noon with an important message.

Do watch the address on television, radio or social media.
इसके बाद तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे। कहा जा रहा था कि आचार संहिता लागू है इसलिए कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकते। हो सकता है आतंकवाद पर कोई बड़ी जानकारी दें। पूरे देश की निगाह उनके खास सन्देश पर टिकी थी। लोग अपने टीवी से चिपक गए थे। उनके ट्विटर पेज पर लोगों की निगाह टिकी थी।

 पीएम जब भी ऐसे बोलते थे वो बड़ी बात होती थी। चाहे नोटबंदी हो या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा हो। इसलिए देश की निगाहें उनके सन्देश पर टिकी थीं। 11:58  तक कोई सन्देश नहीं आया तो लोगों की धड़कने और बढ़ गईं। ये भी कहा जा रहा था कि आतंकी मसूद अजहर के मारे जाने की सूचना दी जा सकती है। जब 12 बजे तक कोई सन्देश नहीं आया तो धड़कनें और बढ़ गईं, हरियाणा अब तक को जानकारी मिली कि इस सन्देश में देरी इसलिए हुई क्यू कि दिल्ली में केबिनेट की बैठक चल रही थी और बैठक के बाद पीएम को ये सन्देश देना था। केबिनेट की बैठक की सूचना के बाद लगा कि कोई बड़ा सन्देश दिया जायेगा और हो सकता है कि सुरक्षा से जुड़े किसी मुद्दे पर कोई सन्देश देश की जनता को दी जाए। पीएम के सन्देश में जितनी देरी हो रही थी लोगो की धड़कनें उतनी ही बढ़ रहीं थीं। सोशल मीडिया पर जोक भी शुरू हो गए थे।

 यू-ट्यूब पर इस सन्देश का इन्तजार किया जा रहा था। अचानक पीएम ने कहा कि भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति हासिल कर लिया है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: