Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एनईओ सैटलाइट को 3 मिनट में मार गिराया: मोदी

An important message to the nation By PM Modi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
PM-Narendra-Modi-sps

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी कुछ मिनट पहले देश को सम्बोधित किया जिसमे उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में अब महाशक्ति बन गया है। उन्होंने कहा कि आज 27 मार्च को भारत में आज अपना नाम अंतरिक्ष में स्पेस पावर के रूप में दर्ज करा लिया है। अब भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया है। पीएम ने कहा कि अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है।

 वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एनईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे ऐंटि सैटलाइट (ए-सैट) मिसाइल से गिराया गया। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह 'मिशन शक्ति' बहुत कठिन मिशन था। इसमें बड़ी तकनीकी क्षमता की जरूरत थी। वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश हासिल किए। यह गर्व की बात है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: