Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

PICTURES: गीता जयन्ती के लिए दूल्हन की तरह सज रहा है कुरुक्षेत्र

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Geeta Jayanti In Kurukshetra
कुरुक्षेत्र, 21 नवम्बर  Rakesh Sharma: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 में पहली बार हरियाणा कला पर्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्टिस्ट और पेंटरों को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर देखा जा सकेगा। इन कलाकारों को राज्य सरकार की तरफ से 6 से 10 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र में पहुंचने के लिए निमंत्रण भेज दिया है। इस कला पर्व हरियाणा में देश भर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 50 आर्टिस्ट व पेंटर अपनी-अपनी कला को दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के समक्ष रखेेंगे। अहम पहलु यह है कि प्रत्येक पेंटर को कैनवास पर दो-दो पेंटिंग निर्धारित साईज की बनानी होंगी और सभी पेंटिंग कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सम्पति समझी जाएगी।
Geeta Jayanti In Kurukshetra

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगराधीश डा. गौरव अंतिल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 में पहली बार हरियाणा कला पर्व का आयोजन 6 से 10 दिसम्बर 2016 तक किया जा रहा है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया के मार्गदर्शन में हरियाणा कला पर्व के आयोजन की तैयारिया की जा रही है। हरियाणा कला पर्व में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 के बहुरंग ब्रहमसरोवर के दक्षिणी तट पर नजर आंएगे। उन्होंने कहा कि इस कला पर्व के आयोजन में मिनिस्ट्री आफ स्पोर्टस एवं यूथ अफेयरस भारत सरकार एवं मिनिस्ट्री आफ स्कील डेवेलपमेंट भारत सरकार नई दिल्ली की अतिरिक्त सचिव आईएएस अधिकारी किरण सोनी गुप्ता अहम भुमिका अदा कर रही है।
Geeta Jayanti In Kurukshetra

 उन्होंने बताया कि देश भर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 50 कलाकारों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इन कलाकारों में मुख्यत: जतिन दास, मनु एंड माधवी पर्क, प्रणाम सिंह, एंजोली इला आदि के नाम शामिल है। ये पेंटर 6 से 10 दिसम्बर तक ब्रहमसरोवर पर कैनवास पर दो-दो पेंटिंग बनाएंगे। इन पेंटिंग का साईज 36*48 और 30*36 होगा। इन कलाकारों द्वारा बनाई गई तमाम पेंटिंग कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की धरोहर बनेंगी। उन्होंने कहा कि गीता जयंती के दौरान पहले हरियाणा कला पर्व से स्थानीय आर्टिस्ट और पेंटरों को भी प्रेरणा मिलेंगी और अच्छे कलाकारों से रुबरु होने का एक सुनहरी अवसर भी मिलेगा।

> गीता पर आनलाईन निबंध लेखन प्रतियोगिता जीतने पर मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार
> उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के साथ-साथ एक-एक नागरिक को साथ जोडऩे और सभी की सहभागिता किसी न किसी रुप में सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के प्रयासों से पहली बार आनलाईन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दो विषय तय किए गए है। जिसमें पवत्रि गन्थ गीता ने आपकी जिंदगी को कैसे बदला और दुसरा विषय पवित्र ग्रन्थ गीता दुसरों की जिंदगी कैसे बदल सकती है, पर एक हजार शब्द का निबंध लिखना होगा। इस निबन्ध को 5 दिसम्बर तक लिख कर इंटरनेश्रल गीता जयंती महोत्सव वेबसाईट पर अपलोड करना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 50 हजार रुपए, तृतीय को 31 हजार रुपए और 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 5-5 हजार रुपए की राशि ईनाम के रुप में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति प्रशासन की गीता महोत्सव एट द रेट जीमेल डाट काम पर मेल कर सकता है।

> शहर और ब्रहमसरोवर को सजाने का कार्य जोरों पर
> अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर ब्रहमसरोवर के पावन तटों और बाहरी क्षेत्र को सजाने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि 1 से 11 दिसम्बर तक हरियाणा ही नहीं पूरे देश और विदेशों से श्रृद्धालु और पर्यटक अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे। इस उत्सव में आने वाले लाखों लोग कुरुक्षेत्र की पावन धरा से एक अच्छा संदेश लेकर जाए, इसलिए ब्रहमसरोवर के पावन तटों और सभी बेज की साज-सज्जा का कार्य पूरे जोर-शोर के साथ किया जा रहा है। ब्रहमसरोवर के बाहरी क्षेत्र में सभी सडक़ों को नया बनाा दिया गया है। पेड़ों की कटाई और सडक़ के दोनों तरफ साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है।

> देवी लाल चौंक पर लगी स्टील की ग्रिले
> थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से लेकर थर्ड गेट तक और सेक्टर 3 जीटी रोड़ से लेकर ब्रहमसरोवर तक सडक़ों के दोनों तरफ सौंदर्यकरण करने का कार्य किया जा रहा है। शहीद उधम सिंह चौंक से लेकर ब्रहमसरोवर तक नई सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ-साथ पानी निकासी और सीवरेज की लाईन डालने का कार्य पूरा किया जा चुका है। विज्डम वल्र्ड स्कूल की तरफ से पिपली गीता द्वार के समक्ष पुल के नीचे के क्षेत्र को सुंदर और भव्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पिपली से मोहन नगर चौंक से पिपली से मोहन नगर तक मिट्टी डालकर समतल बनाने, पिपली गीता द्वार और नए बस स्टैंड के पास पैवर ब्लाक लगाने का कार्य किया जा रहा है। महोत्सव के आने तक शहर को दुल्हन को सजाने का कार्य किया जा रहा है।

> पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा 28 नवम्बर को लेंगे अधिकारियों की बैठक
> उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 को लेकर हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा 28 नवम्बर को सायं 3 बजे लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे और महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

> दिल्ली व चंडीगढ़ से चलेगी कुरुक्षेत्र के लिए विशेष बसे
> विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 के लिए दिल्ली व चंड़ीगढ़ से पर्यटकों को लाने और ले जाने के लिए 4 विशेष बसे शुरु करने के आदेश परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने जारी कर दिया है। हालांकि करीब 4 बसे शुरु की गई, लेकिन इस बसों के रंग और डिजाईन को दोबारा बदलने के लिए जीएम रोडवेज को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। अब कम से कम 4 नई बसे जिन बसों के चारों तरफ महोत्सव से सम्बन्धित प्रचार सामाग्री और लोगो अंकित होगा और इन बसों पर विशेष रंग भी किया जाएगा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: