‘हर घर तिरंगा’ अभियान संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में एक राष्ट्रव्यापी नागरिक-संचालित पहल है, जिसके तहत एक आमजन स्वयंसेवक के रूप में देशभक्ति के एक स्तंभ के रूप में कार्य करेंगे। घरों, स्कूलों और समुदायों को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने और एकता की भावना का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने आमजन से स्वयं को हर घर तिरंगा पोर्टल पर बढ़चढक़र स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत करने का आह्वïान किया।
उपायुक्त ने बताया कि पहले चरण के तहत 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ‘आभार पत्र’ लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागे’ की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच वृहद आयोजन होंगे। इस दौरान ‘तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद ‘तिरंगा मेला’ और ‘भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट’ का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय ‘तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा। तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेले का भी आयोजन होगा।
तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। गृह विभाग/पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ‘तिरंगा बाइक रैली/तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण किया जाएगा।
सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण सहित तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी :
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में कई गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगीं।
पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान : उपायुक्त
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की और आम जनता और विद्यार्थियों को अपने घरों और स्कूलों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने सभी से इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम से आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास होगा और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि होगी। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग, थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में होगा।
Post A Comment:
0 comments: