Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

बच्चों और युवाओं को जोड़े बिना अधूरी रहेगी स्वच्छता की आदत : DC

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD

फरीदाबाद, 31 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 11-सप्ताहीय “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत आज रविवार को नगर के सभी 46 वार्डों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान विभिन्न हितधारकों – जैसे कि सामाजिक संगठन, NGO, अस्पताल, धार्मिक स्थल, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों – के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान प्रदेश में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करें। 

उन्होंने  बताया कि यह विशेष अभियान 11 सप्ताह तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे “स्वच्छ हरियाणा – स्वच्छ फरीदाबाद” के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि स्वच्छता को स्थायी बनाने में सरकारी प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास सफाई रखे, कचरे को निर्धारित स्थान पर डाले तथा गीले और सूखे कचरे को अलग करे। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं स्वच्छता अपनाएँ और दूसरों को भी प्रेरित करें। बच्चों और युवाओं को इस अभियान से जोड़कर स्वच्छता की आदत समाज में विकसित की जा सकती है।

इस अभियान के अंतर्गत आज रविवार  को नगर के सभी 46 वार्डों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान विभिन्न हितधारकों – जैसे कि सामाजिक संगठन, NGO, अस्पताल, धार्मिक स्थल, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों – के सहयोग से स्वच्छता ड्राइव चलाया गया।

जिला फरीदाबाद में इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डो और ग्रामीण क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में व्यापक सफाई कार्य किए गए। “स्वच्छ हरियाणा- स्वच्छ फरीदाबाद” के तहत आज वार्ड 36, वार्ड 15, वार्ड 27, वार्ड 45, वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 7, वार्ड 25, वार्ड क्रमांक 43, वार्ड 34, वार्ड 18, वार्ड 12, वार्ड क्रमांक 6-5, वार्ड 17, वार्ड 46, वार्ड 11, वार्ड 28, वार्ड 26, वार्ड 8, नैन चोक 60 फीट रोड वार्ड 08, वार्ड 23, सेंट्रल में सफाई अभियान पार्क, वार्ड 29, वार्ड काउंसलर और आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ, लकड़पुर गांव और आसपास (वार्ड 22), वार्ड 9, वार्ड 36, वार्ड नंबर 42, सेक्टर 16 वार्ड 36, सेक्टर 3, वार्ड नंबर 40, अग्रवाल पब्लिक स्कूल के सामने, वार्ड संख्या 40, पुलिस चौकी रोड पर खट्टा (डंप) की सफ़ाई की गई 9, भाटिया कॉलोनी, मिल्क प्लांट रोड, रघुबीर कॉलोनी, राजपुर कलां, हरफला, सीकरी, मौजपुर, सिधोला ग्रुप, जीपी ढेकोला, जीपी तिगांव अधाना, उप मंडल अधिकारी कार्यालय बल्लबगढ, तीन नंबर मस्जिद के पास वार्ड संख्या 10, जनता स्कूल, एमसीएफ कार्यालय, 60 फीट रोड, मार्केट, लेजर वैली पार्क, 60 फीट रोड, प्रति जीवीपी पॉइंट, वार्ड क्रमांक 38 सेक्टर 74 में सफाई अभियान आयोजित हुआ।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: