कैंटीन की रिजर्व कीमत ₹11,25,000/- है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति ई-नीलामी में भाग लेना चाहता है तो वह इस निर्धारित रिजर्व प्राइस से ऊपर निविदा लगा सकता है। कैंटीन के लिए ₹75,000/- बतौर जमानत राशि ई-नीलामी के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करनी होगी।
साथ ही फोटोस्टेट बूथों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 (01 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक) निविदाएं निम्न प्रकार से हैं:-
बूथ न 2(विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 170249, बूथ न 3 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 131034, बूथ 4 (विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 160731, बूथ 5 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 143285, बूथ 6(विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 138526। कैंटीन के लिए ₹15,000/- बतौर जमानत राशि ई-नीलामी के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करनी होगी।
निविदा की शर्तें:- निविदाएं भरने वाली फर्म/ठेकेदार को अपना रिहायशी प्रमाण पत्र व पैन कार्ड जमा करना होगा। निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के विरुद्ध कोई सरकारी राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के खिलाफ कोई अभियोग/विवाद किसी थाना/न्यायालय में लंबित नहीं होना चाहिए।
(स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार हरियाणा में किसी भी विभाग द्वारा ब्लैकलिस्टेड नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) कैंटीन के लिए किराए का निर्धारण ठेका आवंटन की तिथि से बोली राशि के आधार पर लिया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments: