Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद महानगर जिले में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, MP रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर और MLA शर्मा रहे मौजूद

Constitution-Assassination-Day-celebrated-in-Faridabad-Metropolitan-District
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Constitution-Assassination-Day-celebrated-in-Faridabad-Metropolitan-District

फरीदाबाद। वर्ष 1975 में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने की घटना को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस-2025’ के रुप में मनाया गया। इस कड़ी में भाजपा जिला फरीदाबाद महानगर द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने 25 जून 1975 के आपातकाल के काले दौर को याद करते हुए कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक दुखद और भयावह अध्याय के रूप में दर्ज है, जब देश पर तानाशाही थोप दी गई और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निर्ममता से कुचल दिया गया। अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि आपातकाल की रातें केवल अंधकारमय नहीं थीं, बल्कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की आत्मा पर गहरे और स्थायी घाव छोड़े। 

प्रेस की स्वतंत्रता को बाधित किया गया, असहमति को दंडित किया गया और संविधान के मूल स्वरूप से खिलवाड़ किया गया। यह दौर हमें सिखाता है कि लोकतंत्र की रक्षा एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और सजग रहना आवश्यक है।  इस संगोष्ठी में आपातकाल के दौरान हुए संविधान के दमन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, और न्यायपालिका पर डाले गए दबाव जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उन असंख्य लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने अपार यातनाएं सहन करते हुए भी लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। 

रेखा शर्मा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इतिहास से सीख लें और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संविधान की गरिमा को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में आपातकाल के प्रत्यक्षदर्शी रवि भूषण खत्री, संजय अरोड़ा व रामदत्त शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे, जिन्होंने आपातकाल के अनुभवों और यादों को उपस्थितजनों के समक्ष सांझा किया। 

सांसद रेखा शर्मा ने आपातकाल के प्रत्यक्षदर्शियों रवि भूषण खत्री, संजय अरोड़ा व रामदत्त शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल ने साबित किया कि भारत की जनता किसी भी तानाशाही को सहन नहीं करेगी। 

भाजपा उन सभी वीरों को नमन करती है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आपातकाल का काला अध्याय भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना होगा। 

कार्यक्रम में भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, विधायक मूलचंद शर्मा, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला प्रभारी कमल यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, टेकचंद शर्मा, अनुशासन समिति की अध्यक्ष नीरा तोमर, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, धर्म चौधरी, टिपरचंद शर्मा, अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, महिला भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राघव, स्वराज भाटी, महावीर सैनी, जिला प्रभारी कमल यादव, भाजपा पार्षगण व मंडल अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके उपरांत सांसद रेखा शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण भी किया। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: