Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा यूथ कांग्रेस की कमान मिलने के बाद मयंक चौधरी को जमकर बधाई दे रहे हैं लोग

Mayank-Chaudhary-Haryana-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद - शहर के युवा कांग्रेसी नेता मयंक चौधरी अब राजनीति के क्षेत्र में बुलंदियों के करीब पहुँच रहे हैं और अब उन्हें यूथ कांग्रेस की हरियाणा की कमान मिल गई है जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। सेक्टर 21 में रहने वाले मयंक चौधरी अब तक हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष थे लेकिन अब उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

इस नियुक्ति के बाद मयंक चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी, राहुल गांधी , यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV का आभार जताया है।  मयंक चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हरियाणा में चौंकाने वाले परिणाम होंगे और INIDIA  गठबंधन सभी 10 जीतने जा रहे है। 

आपको बता दें कि मयंक चौधरी  बाकायदा चुनाव लड़कर प्रदेश उपाध्यक्ष बने थे और दिव्यांशु बुद्धि राजा अध्यक्ष बने थे।  वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जिनका मुकाबला पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से है।  इस वजह से मयंक को अब प्रदेश की कमान सौंपी गई है जो फरीदाबाद के लिए बड़ी बात है क्यू कि बड़ी वाली कमान भी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में ही है और उदयभान प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: