Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मंत्री, विधायक, निगम प्रशासन को ज्ञापन देने पर भी अभी तक नहीं पूरी हुई कर्मचारियों की मांगें : शास्त्री

NAGAR-PALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

NAGAR-PALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA

फरीदाबाद 5 जून। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर वह हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों को ज्ञापन देने तथा निगम मुख्यालय पर पिछले 25 दिनों से धरना एवं विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों का नहीं किया समाधान।

नाराज कर्मचारियों ने आज निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या की अध्यक्षता में शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल सफाई कर्मचारी यूनियन के 51 कार्यकर्ता बैठे क्रमिक भूख हड़ताल पर। निगम कर्मियों ने रोज की तरह ही आज भी निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया।

कर्मचारियों के आंदोलन को उस वक्त और अधिक बल मिला जब हरियाणा वाल्मीकि महासभा के नवनिर्वाचित जिला प्रधान संजीव शेरिया उज्जीनवाल व जिला महासचिव बाबूलाल लम्बड़दार निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया महासभा के प्रधान व महासचिव ने इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, जिला प्रधान दलीप बोहत व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया को फूल मालाएं व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया संघ के नेताओं ने भी वाल्मीकि महासभा के नवनिर्वाचित प्रधान व महासचिव का क्रांतिकारी स्वागत करते हुए फूल मालाएं व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री जिला प्रधान दलीप सिंह वह नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या ने निगम आयुक्त पर कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ द्वारा लिखित पत्र भेजकर निगम आयुक्त से संघ ने कर्मचारियों की मांगों का निवारण करने का कई बार अनुरोध किया है लेकिन निगम आयुक्त कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाए कर्मचारियों के आंदोलन को लंबा खींचने का प्रयास कर रहे हैं कर्मी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अब कर्मचारियों के धैर्य का बांध टूट चुका है यदि निगम प्रशासन व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री व विधायकों ने जल निगम कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का रास्ता नहीं निकाला तो निगम के कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता अनिल चंडालिया रघुवीर चौटाला शिवकुमार मनोज शर्मा शहाबुद्दीन देवी चरण शर्मा रणजीत शुक्ला कृष्ण चंडालिया श्रीपाल मौर्या शक्ति सिंह, सुरेश ,ललिता, शकुन्तला, कमला, नीतू, रणजीत सुक्ला सहित दर्जनों नेताओ ने भी सम्बोधित किया ।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: