Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा की राजनीतिक हवा बदली, BJP, JJP, INLD, AAP छोड़ कांग्रेस में शामिल होने नेता

Many-Joins-Congress-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- तमाम सर्वे , जनता का सीधे कहना कि भाजपा को वोट नहीं देंगे और प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के कारण जनता की नाराजगी देख अब हरियाणा की तमाम पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल होने लगे हैं। प्रदेश में एक बड़ी अफवाह ये भी है कि सत्ता का कार्यकाल ख़त्म होने से ठीक पहले भाजपा -जजपा के ढाई दर्जन के आसपास विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दावा किया है कि 15 से 20 विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 

आज राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली निवास पर BJP, INLD, AAP, INTUC समेत विभिन्न दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े नेता, पदाधिकारी व अनेकों कार्यकर्ताओं ने चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व और कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि शशिकांत भारद्वाज (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सोनीपत), मनोज गुप्ता (पूर्व प्रदेश सहसचिव आम आदमी पार्टी हरियाणा), फूलकावर (जिला प्रेस प्रवक्ता INLD सोनीपत), हिमांशु कुकरेजा (जिला व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष सोनीपत), वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सोनीपत के प्रधान प्रेम रेलम जी, विनोद शर्मा (पूर्व जिला महासचिव किसान मोर्चा भाजपा सोनीपत), ओम कंवार जांबाज (प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक), सुनील पुनिया INLD, पूर्व सरपंच योगराज नंबरदार, अनिल नंबरदार, पूर्व पंच पवन, पूर्व पंच भूपेन्द्र, पूर्व पंच मंजीत, कालूराम बलियाली, राम भगत बलियाली, हरकेश बलियाली, रमेश कुमार बलियाली, कृष्ण बलियाली, बिल्लू बलियाली आदि शामिल रहे।

इस मौके पर सांसद हुड्डा ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत हैऔर आप सबको पूरा मान सम्मान मिलेगा और सब मिलकर हरियाणा में भाजपा -जजपा की सरकार को प्रदेश से बाहर करेंगे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: