Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा नोटिस

nagar-palika-karmachari-sangh-protest
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

nagar-palika-karmachari-sangh-protest

फरीदाबाद, 9 मई 2023 निगम कर्मचारियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी भोजन अवकाश के समय  बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय पर विरोध सभा की सभा के बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की कर्मचारियों ने  निगम आयुक्त के प्रतिनिधि अतिरिक्त निगम आयुक्त गौरव अंतिल को आंदोलन का नोटिस सौंपते हुए मांगों का समाधान करने की अपील की अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और स्थानीय मांगो के समाधान के लिए जल्द बैठक बुलाने के लिए आश्वस्त किया। 

कर्मी नेताओं ने इस अवसर पर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए कर्मचारियों ने कहा कि जब सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश तेल साबुन देने वर्दी देने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए गए कर्मचारियों का अनुभव दर्ज करने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मुख्य सचिव के आदेशों के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी करने कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी देने के आदेश दे दिए हैं, तो निगम अधिकारी क्यों देरी कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने की तथा मंच का संचालन कृष्ण चंडालिया ने किया।


प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य उपप्रधान कमला, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर, टूरिज्म विभाग के वरिष्ठ नेता कल्लू राम व नपा0 संघ के जिलाध्यक्ष सुदेश कुमार,  महिला राज्य सब कमेटी की नेता सुरेश मुख्य तौर पर उपस्थित रही। सभी नेताओं ने 28 मई को जींद रैली में शामिल होंगें।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व उप महासचिव सुनील चंडालिया  ने सरकार को कर्मचारी दलित विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार पालिकाओं एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों के प्रति टरकाउ नीति एवं उदासीन रवैया त्याग कर समाधान करें अन्यथा हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर 1996- 97 वर्ष जैसी तीखी हड़ताल व्यापकता के साथ संघ करेगा।

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता अनिल चंडालिया, मनोज शर्मा, रणजीत सुक्ला, देवी चरण शर्मा, रामरतन,चौधरी हरवीर रावत, प्रेमपाल, शक्ति सिंह श्रीपाल मौर्य देवेंद्र मंझावली रघुवीर चौटाला महेंद्र कोडिया  राकेश चंडालिया दर्शन सिंह सोया महिला नेता सत्तू ललिता कमलेश शकुंतला ज्ञानवती राजवती आदि भी शामिल थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: