Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

2022 में सीएम फ़्लाइंग ने मारे ताबड़तोड़ छापे, 555 लोगों को किया गिरफ्तार

CM-Flying-Haryana-2022
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़, 1 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने का विज़न इस बात को दर्शाता है कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा 1303 रेड/औचक निरीक्षण किये गये और 86,61,75,313 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वर्ष 2014 में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। इसी नीति पर चलते हुए विजिलेंस ब्यूरो का भी मंडल स्तर पर विस्तार किया गया है।

 एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी, 2022 से 30 दिसंबर, 2022 तक विभिन्न जिलों में अलग-अलग सरकारी विभागों व प्राईवेट संस्थानों पर कुल 1303 रेड/औचक निरीक्षण किये गये। इस दौरान पाई गई अनियमिताओं के कारण कुल 456 मुकदमें अंकित करवाये गये, जिनमें 555 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इन 1303 रेड/औचक निरीक्षण में 94 सरकारी संस्थान तथा अन्य प्राईवेट संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसी अवधि में सी.एम.एफ.एस. को प्राप्त होने वाली शिकायतों/आसूचना पर की जाने वाली जांचों में 28 मुकदमें अलग से दर्ज करवाये गये है ।

प्रवक्ता ने बताया कि सबसे अधिक रेड/औचक निरीक्षण खाद्य पदार्थों की दुकानों व उनको तैयार करने वाले गोदामों पर कुल 313 रेड की गई तथा इनमें अनियमितता पाने पर 48 केस दर्ज किये गये व 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 2000 किलो ग्राम मिठाईयां अनसेफ पायी जाने पर उन्हें नष्ट करवाया गया।

 उन्होंने बताया कि जी.एस.टी. चोरी के मामले में कुल 55 रेड/औचक निरीक्षण के दौरान 1,32.78,112 रुपये का जुर्माना किया गया तथा माईनिंग मैटीरयल से सम्बन्धित ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए 68 रेड की गई, जिसमें 1,72,58,809 रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अतिरिक्त पैट्रोलियम पदार्थों में मिलावट के मामलों में 45 रेड अवैध शराब, पब व बार पर 145 रेड, अवैध शराब बनाने वालों पर 9 रेड, खाद, बीज, कीटनाशक बेचने वालों पर 41 रेड, अवैध बोरवैल चलाने व बिजली चोरी पर 55 रेड, विभिन्न सरकारी दफ्तरों में औचक चौकिंग 57, घरेलू गैस सिलेन्डरों की काला बाजारी करने वालों पर 50 रेड, नियमों की अवहेलना करके आर.एम.सी. प्लांट चलाने वालो पर 15 रेड की गई।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: