Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

बुजुर्गों को शराबखोर व चंदाखोर कहने पर हरियाणा के कृषि मंत्री का किसानों ने जलाया पुतला

Protest-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 भिवानी 14 दिसम्बर 2022,- संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी ने हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल द्वारा किसान आंदोलन और आंदोलनकारियों के बारे में शर्मनाक और अशोभनीय टिप्पणियां करने की घटिया करतूतों की निन्दा है। तथा विरोध स्वरूप शहीद भगत सिंह चौक पर मन्त्री का पुतला फूंका है। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के संयोजक दलिप सिंह सांगवान, वरिष्ठ सदस्य कामरेड ओमप्रकाश, बलबीर सिंह बजाड़ व ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के जिला संयोजक जोगेन्द्र सिंह तालू, जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान सन्तोष देशवाल ने कहा कि गत रविवार को लुहारू के कुछ गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मन्त्री ने  किसान आंदोलन की आलोचना करते हुए कहा कि यह कुर्सी के काटे हुए बहरूपियों द्वारा किया आंदोलन था और टोल पर बैठने वाले बुजुर्गों और अन्य लोगों को शराबखोर व चंदाखोर जैसे घोर निंदनीय शब्द कहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके भाषण की ओछी टिप्पणियों से उन शहीद किसानों व मजदूरों का भी अपमान हुआ है जिन्होंने टोलों पर अपने प्राण त्याग दिए।

      उन्होंने कहा है कि जय प्रकाश दलाल द्वारा आन्दोलन करने वालों पर विशेष हमला करते हुए उन पर ऊल जलूल आरोप लगाकर किसान मजदूरों द्वारा संयुक्त आंदोलन के दौरान शानदार भूमिका पर कीचड़ उछाला है। ब्रिटिश साम्राज्यवाद, सामंतवाद और अब मोदी शासन की कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष में मेंहनतकश जनता के हितों के लिए किए जा रहे संघर्षों से बौखला कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी विधान सभा में अपनी बौखलाहट का प्रदर्शन कर चुके हैं जो बयान बाद में उन्हें मजदूर प्रतिनिधियों के सामने वापिस लेना पड़ा था।

   संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों व मजदूरों की तमाम समस्याओं के लिए सबसे मिलकर संघर्ष करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए सभी किसान- मजदूर संगठनों से अपील की है कि कृषि मंत्री के निम्न स्तर के बयानों की निन्दा करें ताकि उन्हें अपने उस आचरण के लिए माफी मांगनी पड़े जिनसे मंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा और दर्जे को भी चोट पहुंची है। यदि मन्त्री जी ने माफी नहीं मांगी, तो उनका विरोध गांव ब्लाक स्तर पर जारी रहेगा। आज के पुतला दहन कार्यक्रम में किसान नेता नरेश शर्मा, महेन्द्रपाल यादव, महेन्द्र सिंह प्रजापति, दिलबाग सिंह ग्रेवाल, महेन्द्र स्योराण, मजदूर नेता रतन कुमार जिंदल, उपासना सिंह, किसान नेता ईश्वर सिंह बागनवाला, राजबीर बोहरा, प्रताप सिंह सिंहमार, बलजीत सिंह तालू, नरेन्द्र घनघस, महाबीर धनाना, राजसिंह घनघस, महिला नेत्री झान काजल, हरिसिंह लोहानी, महेन्द्र सिंह मिताथल।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: