चंडीगढ़, 24 दिसंबर –हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इस यात्रा का कोई असर नहीं है। चुनावी कार्यक्रमों के मद्देनजर इस प्रकार की यात्राएं होती रहती हैं, लेकिन जनता किसको स्वीकार करती है, यह मायने रखता है। जनता में इस यात्रा को लेकर कोई उत्साह नहीं है। कांग्रेस का अपना घर टूटा हुआ है, उस टूटे हुए घर को लेकर वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 नियमों का पालन करने की बात बिल्कुल सही है। देश में दोबारा से कोविड-19 महामारी न फैले इसके लिए सचेत होने के नोते से उन्हें पत्र लिखा गया है। उनकी यात्रा रोकी नहीं है। सरकारों का काम होता है कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधित अलर्ट का पालन कराया जाए।
भारत को कोई खतरा नहीं है,
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 24, 2022
हरियाणा को भी खतरा नहीं है,
अगर खतरा है तो वो कांग्रेस पार्टी को है.. pic.twitter.com/XYASRNDltP
श्री मनोहर लाल ने सूरजकुंड में होने वाले मेले को लेकर भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से बात की तथा कहा कि जी-20 के सदस्यों को भी सूरजकुंड मेले में बुलाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने प्रदेश की तमाम परियोजनाओं को लेकर विस्तार से बात की और कई योजनाओं की तारीफ भी की.
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 24, 2022
 
 
 
 

 

 
Post A Comment:
0 comments: