Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पलवल STF ने 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को दबोचा

STF-Palwal-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पलवल, 1 अक्तूबर 2022, पुलिस अधीक्षक जयबीर सिंह राठी (ह.पु.से.) एस.टी.एफ. पलवल,  महेश कुमार HPS उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ पलवल के दिशा-निर्देशानुसार निरीक्षक चन्द्रभान इंचार्ज एस.टी.एफ यूनिट पलवल की टीम ने दिनांक 01.10.2022 को वर्ष 2021 में हाईवा ट्रक लूट की घटना में शामिल 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश पप्पू पुत्र रामचंद्र निवासी रीठङ थाना पिनंगवा जिला नूंह को काबू किया। इस संबंध में थाना चोला जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में अभियोग संख्या 65/2021 U/S 394 IPC  थाना चोला दर्ज रजिस्टर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदसहर द्वारा अभियोग संख्या 65/2021 U/S 394 IPC  थाना चोला जिला बुलंदशहर में आरोपी पप्पू की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी पप्पू को काबू करके आगामी कार्यवाही हेतु थाना चोला जिला बुलंदशहर पुलिस के हवाले किया गया। 

आऱोपी पप्पू पर दर्ज अभियोगों का विवरण-

1. मु. नं. 65/2021 U/S 394 IPC थाना चोला जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

2. मु. नं. 1102/2021 U/S 34,427,338,337,279,364,378,304A IPC थाना सिक्रद्राबाद जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश  ।

3. मु. नं. 589/2021 U/S 379 IPC थाना खुर्जा दैहात जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: