Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

MCF घोटाला, घर छोड़ भागे कई भ्रष्ट अधिकारी, इन्ही भ्रष्टो ने बनाया फरीदाबाद को नरक

Scam-In-MCF-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद - 90 के दशक में फरीदाबाद शहर की बुलंदी अपने चरम पर थी। पूरी दुनिया में इस शहर का नाम बहुत ही इज्जत से लिया जाता था। अरावली की वादियों में बड़खल झील की एक अपनी अलग ख़ूबसूरती थी तो प्रदेश का इकलौता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी इसी जिले में था जहां जब क्रिकेट मैच होते थे तो दुनिया के कई देश टीवी के  माध्यम से इस जिले की ख़ूबसूरती को देखते थे। उस समय फरीदाबाद का दूसरा नाम उद्योगनगरी था। पूरे देश के लोग इस जिले की तरफ दौड़े चले आते थे। उसके लगभग एक दशक बाद इस जिले को ना जानें किसकी नजर लग गई कि शहर के हालात खराब होते गए और अब तक शहर संभल नहीं पाया। 

अरावली पर खनन माफियाओं ने 500 से ज्यादा गहराई तक खनन कर कई झीलें बना दीं और बड़खल झील सूख गई तो राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के भी बुरे दिन आते चले गए और यही नहीं कई बड़े उद्योग बंद हो गए।  ऐसा भी नहीं है कि फरीदाबाद में रहने वाला हर इंसान कंगाल हो गया। इस दौरान तमाम नेता और तमाम अधिकारी मालामाल भी हुए और अब तक ये सिलसिला जारी है। कुछ नेता और जिले में आये कुछ अधिकारी जमीन से आसमान पर पहुँच गए। 90 के दशक के बाद शहर के विकास की रफ़्तार में जंग सी लग गई जो अब छुड़ाने से शायद ही जल्द छूटे। 

वर्तमान में शहर में नगर निगम में हुए लगभग 200 करोड़ रूपये के घोटाले के चर्चे हैं। शहर के ही कुछ लोग दबी जुबान में इसे २०० करोड़ से कहें ज्यादा का घोटाला बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि घोटाला तो हुआ है चाहे हजार करोड़ का हुआ हो या 100 करोड़ का। इस मामले में हाल में एक ठेकेदार हरिद्वार में पकड़ा गया और रिमांड पर है। आज कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने दावा किया कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी विदेश भागने की तैयारी कर रहे हैं। 

इस मामले में सूत्रों द्वारा और जो जानकारियां मिल रहीं हैं उसके मुताबिक शहर में सच में हड़कंप मचा है। कई भ्रष्ट अधिकारियों के नींद गायब है और वो बचने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ का कोई जुआड़ ढूंढ रहे हैं। अफवाह है कि कुछ बड़े भ्रष्टों को ऊपर से बचाया भी जा सकता है। फ़िलहाल मैदान में एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा अकेले हैं। उन्हें देख एक और पार्टी कभी कभी जुबान हिला लेती है लेकिन जमीन पर नहीं दिखती। 

शहर की बुद्धिजीवी इन दिनों बड़ी चर्चाएं कर रहे हैं जिनका कहना है कि लगभग दो दशक में फरीदाबाद नगर निगम में एवं कुछ अन्य विभागों में तमाम भ्रष्ट अधिकारी आये और खूब माल बटोरा। अगर इन सबकी संपत्ति की जांच करवाई जाए और संपत्ति को कुर्क करवाई जाए तो फरीदाबाद को ज्यादा नहीं 20   हजार करोड़ का फायदा हो सकता है। शहर के एक बुद्धिजीवी ने नाम न छापने की शर्त पर बताते हुए कहा था कि इन दो दशकों में शहर में वैसे तो बहुत अधिकारी आये गए और इनमे तमाम अच्छे और ईमानदार अधिकारी भी थे और हैं भी लेकिन इस दौरान कई विभागों में लगभग एक हजार अधिकारी ऐसे आये जो भ्रष्ट थे और कोई यहाँ रहते हुए 5 करोड़ की संपत्ति बनाया तो कोई 200 करोड़ पार कर गया। औसतन बीस हजार करोड़ से ज्यादा डकार गए भ्रष्ट अधिकारी। 

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में इन दो दशकों में आये अधिकारीयों के करोड़ों की संपत्ति अरावली पर है तो कुछ के सेक्टरों में बड़े-बड़े मकान हैं तो कुछ के बड़े-फ़ार्म हॉउस फरीदाबाद और गुरुग्राम में हैं। ये सब  फरीदाबाद से हुई अवैध कमाई से बनाये गए हैं। इन्ही अधिकारीयों ने फरीदाबाद को दोनों हांथों से लूटा है। इन्हे कुछ सफेदपोशों का साथ भी मिला और सफेदपोशों ने भी जमकर माल कमाया। इस दौरान 10 साल जब कांग्रेस की सरकार रही तो विपक्ष के रूपये इकलौते कृष्णपाल गुर्जर थे। सत्तापक्क्ष के खिलाफ ज्यादा आवाज नहीं उठा पाए। 2014 में गुर्जर सांसद बने लेकिन उस समय फरीदाबाद में विपक्ष कमजोर हो गया। और अब तक कमजोर है। अब विपक्ष में इकलौते कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा हैं जो फिलहाल हाँथ पांव हिला रहे हैं और कफ़न पहन घूम रहे हैं और विपक्ष की भूमिका अलग अंदाज में निभा रहे हैं। 

शहर के लोगों का कहना है कि अगर यूपी के सीएम योगी की तरह हरियाणा सरकार भी भ्रष्टाचारियों पर सख्त हो जाए और फरीदाबाद के भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हो और सबकी संपत्ति कुर्क कर वो पैसा फरीदाबाद के विकास में लगाया जाए तो वर्तमान में नरक सिटी कहा जाने वाला फरीदाबाद एक साल के अंदर स्वर्ग सिटी कहलायेगा। लोगों का कहना है भ्रष्टाचारियों पर बड़े कदम उठाने के लिए बड़े कलेजे की जरूरत है और लगता नहीं कि हरियाणा के वर्तमान मुख्य्मंत्री के पास इतना बड़ा कलेजा है। 

लोग समय का इन्तजार कर रहे है क्यू कि नगर निगम घोटाले में इस समय के कुछ आईएएस अधिकारियों का भी हाथ है और शहर में अफवाह है कि इन्हे बचाने का प्लान किया जा रहा है। सिर्फ छोटी मछलियों पर वार किया जाएगा। मगरमच्छों को बचा लिया जाएगा। वैसे सीएम मनोहर लाल को ईमानदार सीएम बताया जा रहा है और अब उन पर लोगों की निगाहें टिकीं हैं क्यू कि उन्होंने हाल में फरीदाबाद की एक रैली में कहा था कि भ्रष्टाचार का एक ही काल, मनोहर लाल 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: