Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

इस साल अब तक मुकेश अंबानी से 10 गुना ज्यादा बढ़ी अडानी की कमाई, दुनिया के 6th अमीर बने अडानी

Gautam-Adani-India
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- भारत के खरबपति गौतम अडानी की कमाई इसी रफ़्तार से बढ़ती रही तो जल्द वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे। फिलहाल वो दुनिया के छठे सबसे अमीर बन गए हैं। अडानी की रफ़्तार ऐसी ही बढ़ती रही तो वो अगले तीन दिनों में दुनिया के पांचवे सबसे अमीर वारेन बफेट को पछाड़ पांचवे  नंबर पर पहुँच जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इसी साल अडानी की संपत्ति 43.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है। इस साम अडानी की संपत्ति मुकेश अम्बानी की सपत्ति से 10 गुना ज्यादा बढ़ी है। मुकेश अम्बानी को वो काफी पीछे छोड़ चुके हैं।

 रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल भले ही 4.40 अरब डॉलर बढ़ी हो, लेकिन वह कमाई में गौतम अडानी से करीब 10 ग्रुना पीछे रह गए हैं। अब वह 94.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों में 11वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी की बात करें तो उनकी  संपत्ति अब 120 अरब डॉलर हो गई है। पिछले तीन साल से उनकी संपत्ति राकेट की रफ़्तार से बढ़ रही है। इसी साल उन्होंने मुकेश अम्बानी को पछाड़ा था और अब दुनिया के कई अमीरों को पछाड़ते जा रहे हैं। फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर की सूची में पहले स्थान पर  एलन मस्क हैं जिनकी कुल संपत्ति  255 अरब डॉलर है। दुनिया के अन्य अमीरों की संपत्ति इन दिनों घट रही है जबकि अडानी की राकेट की रफ़्तार से बढ़ रही है। एक दो साल में वो एलन को पीछे छोड़ सकते हैं अगर उनकी कमाई की यही रफ़्तार आगे भी जारी रही। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: