Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

चाल-चलन देख लगता है कि 2024 में हरियाणा में भी कांग्रेस का पंजाब जैसे होगा हाल 

Bad-News-For-Haryana-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- देश की राजनीति में लगभग एक महीने से एक बड़ी अफवाह है जिसमे कहा जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने अपने कार्यकर्ताओं को जो मैसेज भेजा है और भेज रही है उसमे कहा जा रहा है कि कांग्रेस नाम की चीज लगभग विलुप्त होती जा रही है इसलिए अब आम आदमी पार्टी को टारगेट करें और आम आदमी पार्टी की हर गलतियों को सार्वजनिक करें और इसे अब आगे न बढ़ने दें। 

देश के कुछ कांग्रेस भाजपा का दामन थाम चुके हैं और कुछ कांग्रेसी सत्ता में हैं तो कुछ को सिर्फ लालीपाप ही मिला लेकिन वो अब तक भाजपा के किसी न किसी सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े हैं इसलिए ये मैसेज उनके पास भी पहुँच गया जिसे देख वो हैरान रह गए और कहीं न कहीं से ये बात अंदर से बाहर आ गई। कुछ कांग्रेसी भले ही भाजपा से जुड़े लेकिन अंदर से उनका दिल अब भी कांग्रेसी है और जब कहीं लिखा जाता है कि कांग्रेस विलुप्त होने की कगार पर है तब उन्हें दुःख होता है। 

हाल के चुनावों में यूपी में कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई तो अन्य राज्यों में भी खटिया खड़ी हो गई और सबसे ज्यादा हाल बेहाल पंजाब में हुआ जहां कांग्रेस की सरकार थी और मुख्य्मंत्री तक चुनाव नहीं जीत सके। पंजाब कांग्रेस का हाल देख सबसे ज्यादा हरियाणा में खलबली मची हुई है और हरियाणा के तमाम कांग्रेसी इस समय बहुत दुखी हैं। दर्द दिल के बाहर नहीं निकालते लेकिन मन में हाईकमान को जमकर गरिया रहे हैं। 

हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में अब कांग्रेस के नेता रह गए हैं। कार्यकर्ता विलुप्त होते जा रहे हैं या दूसरी पार्टियों में भाग रहे हैं। हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं को अब किसी धरना प्रदर्शन में किराए के कार्यकर्ताओं का योगदान लेना पड़ता है। इसमें बहुत पैसा खर्चा होता है ऐसा कांग्रेसियों का ही कहना है क्यू कि वो हरियाणा कांग्रेसी की गुटबाजी से बहुत दुखी हैं और  मन में कहते हैं कि न जानें कब तक घर फूंक तमाशा देखना पड़ेगा। प्रदेश के सीनियर नेताओं का जन्मदिन न मनाओ तो वो नाखुश हो जाते हैं और मनाओ तो लाखों खर्च होते हैं और न मनाओ तो टिकट से दूर और मनाओ तो करोड़ों खर्च कर जीत दूर? आखिर क्या करें कब तक घर फूंक कर तमाशा देखें?

दबी जुबान में कांग्रेसी नेता हाईकमान को जमकर कोस रहे हैं जिनके कारण कांग्रेस का हाल पूरे देश में बेहाल होता जा रहा है। एक समय में दिल्ली के अलांवा अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के नेता टोपी पहनने से शर्माते थे और फोटो वगैरा खिंचवाते समय ही टोपी जेब से निकाल कर पहनते थे लेकिन अब टोपी गर्व से पहन रहे हैं जबकि कांग्रेस की बात करें तो अब तमाम कांग्रेसी नेता खुद को कांग्रेसी बताने में शर्म महसूस कर रहे हैं। 

बात फिर हरियाणा कांग्रेस की कर रहे हैं जहाँ के बड़े कांग्रेसी अब विकल्प खोजने लगे हैं। कुछ कांग्रेसियों से बात हुई जिनका कहना है कि हमारे कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों में भाग रहे हैं आखिर क्या करें, कब तक घर फूंक कर तमाशा देखते रहें। कब तक अपनी जमा पूंजी लुटाते रहें। कब तक हम किराए के कार्यकर्ताओं से काम चलाते रहेंगे। आठ साल से प्रदेश में संगठन नहीं है और कब बने कोई पता नहीं है और अब जब संगठन के लिए कार्यकर्ता ढूंढेंगे तो शायद उसमे भी हमें पैसे खर्च करने पड़ें क्यू कि हरियाणा यूथ प्रदेश और जिला अध्यक्षों के चुनाव में पैसे से ही खेला हुआ था? तमाम कांग्रेसी नेताओं से बात करने पर पता चला कि हरियाणा कांग्रेस जल्द न सम्भली तो पंजाब की तरह हरियाणा के कांग्रेसी भी झुनझुना बजाते रह जाएंगे। मई तक संगठन न बना तो हरियाणा कांग्रेस में बड़ा विस्फोट संभव है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: