Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली, पंजाब के बाद AAP की नजर गुजरात पर, भीड़ देख AK बोले क्या नजारा है

AAP-Rally-In-Gujrat
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी कांग्रेस का विकल्प बनने का पूरा प्रयास कर रही है और आम पार्टी ने मिशन गुजरात शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ आज गुजरात पहुंचे। साबरमती आश्रम में दोनों मुख्यमंत्रियों को चरखा चलाते देख कांग्रेस के ज्यादा हैरानी हुई और कई कांग्रेसी नेताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पंजाब में गांधी जी याद नहीं आये और गुजरात में ये लोग गांधी जी को याद कर रहे हैं। चरखा चला रहे हैं।

तमाम कांग्रेसी नेताओं के ट्वीट आ रहे हैं जिसे देख लग रहा है कि वो परेशान हैं। उधर केजरीवाल ने एक रोड शो भी लिया जिसमे भारी भीड़ उमड़ पडी। केजरीवाल ने कहा कि हम भाजपा कांग्रेस को हारने नहीं देख को जिताने आये हैं। दिल्ली और पंजाब के लोगों ने हमें मौका दिया अब गुजरात के लोग हमें एक मौका देकर देख लें।  

कार्यक्रम में भीड़ देख भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता हैरान हैं। उनके कमेंट्स देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं और अब आम आदमी पार्टी गुजरात में पूरी ताकत झोंकने जा रही है साथ में हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल चुनाव हैं और वहाँ भी आप पैर पसारने का प्रयास करेगी। कांग्रेस हाईकमान का रवैया ऐसा ही रहा तो आम आदमी पार्टी इन राज्यों में कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकती है। कांग्रेस के पास कई वर्षों ने पूर्व रूप से अध्यक्ष तक नहीं है। सोनिया गांधी काम चलाऊ अध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं। ऐसा कई वर्षों से चल रहा है। 

 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: