Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर शुरू की भूख हड़ताल

Hunger-Strike-By-MCF-Workers
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 2 मार्च 2022- नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज नगर निगम कर्मचारियों ने बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरुचरण खांडिया  की अध्यक्षता में आज सफाई कर्मचारी, सीवर मेन, इलेक्ट्रिशियन, सैनिटेशन स्टाफ, बेलदार, माली, ड्राइवर, वाटर सप्लाई स्टॉफ़, के 51 कर्मचारी अनशन पर बैठे अनशनकारी कर्मचारियों को संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला, उप महासचिव सुनील चिंडालिया व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर बालगोहेर ने फूल मालाएं पहना कर अनशनकारि कर्मचारियों को अनशन पर बैठाया। कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय प्रदर्शन भी किया।

    नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कई बार की वार्ताओं में पालिका, परिषद,निगमो एवं अग्निशमन कर्मचारियों की कोरोना से मौत होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने 5 हजार रुपये मासिक भत्ता देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने सहित दर्जनों मांगों पर सहमति प्रकट की थी। लेकिन सरकार ने मानी गई मांगों को आज तक लागू नहीं किया बल्कि कर्मचारी एकता को तोड़ने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महत्वपूर्ण अंग अग्निशमन को अलग कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। अग्निशमन विभाग के अनुबंधित, ठेका प्रथा एवं नियमित कर्मचारी पिछले 4 महीने से वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं । 

शास्त्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सबसे निम्न वर्ग संबंधित सफाई कर्मचारियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवाहर कर रही है, सरकार ने ग्रुप डी की भर्तियों में एक भी सफाई कर्मचारी और सीवरमैन की भर्ती नहीं की सरकार के 7 साल के कार्यकाल में सफाई के कार्य को पूर्ण रूप से ठेका प्रथा के माध्यम से करवाने का  फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारियों की मांगों और सरकार की कर्मचारी विरोधी फैसलों के खिलाफ संघर्षरत है  संघ ने 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियो से भारी संख्या में शामिल होंने की अपील  भी की है। श्री शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी कल भी क्रमिक अनशन जारी रखेंगे और 6 मार्च शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार ने मांगों का समाधान समय रहते नहीं किया तो प्रदर्शन के मंच से ही आगामी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: