Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्रों और सभी वार्डों में जल्द दफ्तर खोलेगी AAP

AAP-Meeting-in-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 फरीदाबाद, 28 मार्च। आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद नगर निगम चुनाव कि तैयारी में लग गई है। इसी उपल्क्ष में सोमवार को  पंकज गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग ली। मीटिंग को संबोधित करते हुए पंकज गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाए। इसको लेकर सभी विधानसभाओं में पार्टी कार्यालय खोले जायेंगे और वार्ड वाइज सभी क्षेत्रों में ड्यूटी कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी। 

  गुप्ता ने कहा कि भविष्य में किस तरह से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए इस पर भी विचार किया जाए। उन्होने मीटिंग में कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए बताया कि नगर निगम चुनाव कैसे लडऩा है और क्या रणनीति रहेगी। आप नेता पकंज गुप्ता ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी लेनी होगी। संगठन से लोग जुडऩा चाहते हैं और उनको पार्टी से जोडऩे का अभियान भी तेज किया जाएगा। 

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, संगठन मंत्री विनोद भाटी, जिला महासचिव भीम यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और ताकत के साथ नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटने जाना चाहीए।  हरियाणा के अंदर आम आदमी की लोकप्रियता दिन और रात बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने तय किया है स्वच्छ राजनीति के साथ-साथ लोगों के बीच से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। पंजाब की जीत के बाद कार्यकताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है और अब आने वाले निगम चुनावों में फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से केवल आप पार्टी ही मुक्ति दिला सकती है। पंजाब की भांति हरियाणा विधानसभा में होने वाले चुनावों में प्रदेश के धुरंधरों को आम आदमी धूल चटाएगा। इस मौके पर संगठन मंत्री विनोद भाटी, जिला महासचिव भीम यादव, राजन गुप्ता, नरेंद्र सरोहा, वाई के शर्मा, रघुबर दयाल, कुलदीप चावला, जगदीश वैध, विक्रम भाटी, मनीष शर्मा, रवि बैंसला, रोशन झा, अदल सिंह, डी एस चावला, दक्ष कसाना, हंसराज दायमा, संदीप राव, संजय जुनेजा, सुनील ग्रोवर, सुबोध शर्मा, कुलदीप चपराना, आभाष चंदीला, डी के वर्मा, मंजू गुप्ता, रमेश अरोड़ा, महेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, राजुदीन, विनय यादव, ब्रजेश नागर, राहुल बैंसला, शैलेंद्र शर्मा एवं हेमंत शर्मा मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: