Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा को फायदा और कांग्रेस को नुक्सान पहुंचा सकती है AAP

AAP-Gujarat-Election-sps
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी कई राज्यों में पांव पसार रही है। इसी साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी दोनों राज्यों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हिमाचल प्रदेश पंजाब से सटा है और जो जिले पंजाब से सटे हैं वहाँ आम आदमी पार्टी को काफी वोट मिल सकते हैं इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। जैसे हाल में कई राज्यों में चुनावों में अन्य पार्टियों का फायदा भाजपा को मिला। यूपी में ओवैसी की पार्टी सपा के लिए घातक हुई तो गोवा में आम आदमी पार्टी दो सीटें जीत गई जहां कांग्रेस को नुक्सान हुआ और पंजाब में तो कांग्रेस के अच्छे अच्छे धुरंधरों को आम आदमी पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं ने चित कर दिया। हरियाणा जैसे राज्य में भी आप कांग्रेस के ही वोटबैंक में सेंधमारी करने लगी है। ये सब देख कांग्रेसी हाईकमान से भी गुफ्तगू कर रहे हैं। 

पिछले चुनावों में गुजरात में कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थीं। इस बार कांग्रेस गुजरात में पहले से अधिक सक्रिय देखी जा रही है लेकिन आम आदमी पार्टी इस बार कांग्रेस का खेल खराब कर सकती है। सूरत जैसे शहर में निगम चुनावों में कमाल कर चुकी आम आदमी पार्टी की नजर अब विधानसभा चुनावों में कुछ सीटें हासिल करने की है। माना जा रहा है कि आप यहाँ कांग्रेस के वोटबैंक में सेंध लगाएगी जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: