Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

MCF के ये दो अधिकारी घूस लेते पकडे गए, एक ले रहा था 90 हजार, दूसरा 50 हजार

TWO-Caught-For-Bribe
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद - आये दिन फरीदाबाद के कुछ नगर निगम अधिकारियों पर सवाल उठते रहते हैं। शहर में चर्चाएं रहती हैं कि फला अधिकारी कितना वेतन पा रहा है जो करोड़ों नहीं अरबों की संपत्ति राकेट की रफ़्तार से खड़ी कर रहा है। शहर के अधिकतर लोग नगर निगम पर सवाल उठाते हैं। हाल में निगमायुक्त यशपाल यादव ने काफी हद तक निगम में सुधार का प्रयास किया। शहर में बड़ा अभियान चला  जिसके बाद निगम के कामकाज की कुछ लोग तारीफ़ भी करने लगे लेकिन आज निगम के दो अधिकारियों को जब विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा तक सारा गुड़ गोबर होता नजर आ रहा है और निगमायुक्त की मेहनत पर ये दोनों अधिकारी पानी फेरते दिख रहे हैं। 

पुलिस ने इन दोनों रिश्वतखोरों पर मामला दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक़ आज विजिलेंस ने  रवि शर्मा, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद और रविशंकर, लिपिक, लेखा शाखा, नगर निगम, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर FIR no. 6 U/S 7 PC Act dated 15.02.2022 को दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक  गिरफ्तार एसई से 50000  रु और  लेखा लिपिक से 90000 रूपये  रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है।  ये एक ठेकेदार के लंबित बिलों के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहे थी। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: